Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rajasthan News: मुख्य सचिव ने रिफाइनरी में आग को लेकर एचपीसीएल के अधिकारियों के साथ चर्चा की

VVinita Kohli
Rajasthan News: मुख्य सचिव ने रिफाइनरी में आग को लेकर एचपीसीएल के अधिकारियों के साथ चर्चा की
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जोधपुर: राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने पचपदरा स्थित तेल रिफाइनरी में आग लगने की घटना के संबंध में मंगलवार को सुबह एचपीसीएल कंपनी के अधिकारियों के साथ चर्चा की। मुख्य सचिव ने बताया कि उन्होंने सुबह एचपीसीएल के चेयरमैन से बात की और स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने जोधपुर में पत्रकारों से कहा, “कल की घटना के संबंध में आज रिफाइनरी में एक बैठक में विस्तृत चर्चा की जाएगी।” रिफाइनरी के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने जोधपुर में अधिकारियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री भजनलाल का भी आज रिफाइनरी का दौरा करने और वहां अधिकारियों के साथ बैठक करने का कार्यक्रम है।

वी. श्रीनिवास पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं और मंगलवार सुबह अधिकारियों की एक टीम के साथ वह जोधपुर सर्किट हाउस से घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए श्रीनिवास ने कहा कि वह मौके पर जाकर स्थिति की समीक्षा करेंगे और संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस घटना को गंभीरता से ले रही है और इसके हर पहलू पर बारीकी से नजर रख रही है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी पचपदरा पहुंचेंगे जहां इस घटना की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। राजस्थान के बालोतरा जिले की उस पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई जिसका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को उद्घाटन करने वाले थे। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के बाद प्रधानमंत्री का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि आग रिफाइनरी की ‘क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट’ में लगी। अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई लेकिन किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है। आग पर लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।