Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rajasthan News: धौलपुर में चलती ट्रेन के जनरल कोच में आग, पॉइंट्स मैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, 38 मिनट बाद रवाना हुई गाड़ी

VVinita Kohli
Rajasthan News: धौलपुर में चलती ट्रेन के जनरल कोच में आग, पॉइंट्स मैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, 38 मिनट बाद रवाना हुई गाड़ी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

धौलपुर: राजस्थन में आज एक बड़ा हादसे होते होते टल गया जब धौलपुर जिले में चलती ट्रेन में आग लग गई। धौलपुर रेलवे स्टेशन के पास आज यानी बुधवार सुबह करीब 5:52 बजे ट्रेन नंबर 12549 के जनरल कोच में आग लगने की घटना सामने आई। यह ट्रेन छत्तीसगढ़ के दुर्ग से पंजाब के लुधियाना जा रही थी। आग कोच के ब्रेक पेडल में लगी, जिसे सबसे पहले पॉइंट्स मैन ने देखा। उन्होंने तुरंत लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को रुकने का संकेत दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। 

पॉइंट्स मैन की सतर्कता से टला हादसा 

विज्ञापन

घटना के समय ट्रेन स्टेशन को बिना रुके पार कर रही थी, तभी पॉइंट्स मैन की नजर कोच से उठते धुएं और आग पर पड़ी। उन्होंने तुरंत हरी झंडी की जगह लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को रुकवाया। उनकी इस तत्परता से ट्रेन को समय रहते रोक लिया गया और आग फैलने से पहले ही स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

स्टेशन के आउटर पर रोकी गई ट्रेन

ट्रेन को धौलपुर रेलवे स्टेशन के आउटर पर रोका गया। पॉइंट्स मैन ने घटना की सूचना तुरंत स्टेशन मास्टर और रेलवे इंजीनियरों को दी। मौके पर पहुंची टीम ने कोच के जाम हुए ब्रेक को ठीक किया और आग बुझाने का काम शुरू किया। मरम्मत के बाद करीब 6:30 बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

यात्रियों में मचा हड़कंप

जनरल कोच में आग लगने की जानकारी मिलते ही यात्रियों में घबराहट फैल गई। ट्रेन रुकते ही कई यात्री नीचे उतर गए। एक यात्री सुनील कुमार ने बताया कि कोच के पैरदान के पास आग देखी गई थी, जिसके बाद उन्होंने अन्य यात्रियों को सतर्क किया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

रेलवे टीम ने तुरंत संभाली स्थिति

ट्रेन रुकते ही धौलपुर रेलवे स्टेशन के इंजीनियर और स्टेशन मास्टर रामवीर मीना मौके पर पहुंचे। रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन में मौजूद अग्निशमन उपकरणों का इस्तेमाल कर आग को बुझाया। इसके बाद कोच के ब्रेक पेडल को ठीक किया गया ताकि ट्रेन को सुरक्षित आगे भेजा जा सके।

गर्मी को माना जा रहा कारण

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ब्रेक पेडल में आग लगने की वजह अत्यधिक गर्मी हो सकती है। ट्रेन जब धौलपुर स्टेशन को पार कर आगरा की ओर बढ़ रही थी, तभी यह घटना हुई। ग्वालियर के बाद इसका अगला निर्धारित ठहराव आगरा कैंट स्टेशन था।

समय रहते काबू से टली बड़ी दुर्घटना

इस पूरी घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। पॉइंट्स मैन और रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता के कारण आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। इससे एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया और ट्रेन को सुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।