Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rajasthan Weather Update: सूबे में अभी दो दिन और झुलसाएगी गर्मी, फिर आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, श्रीगंगानगर सबसे गर्म

VVinita Kohli
Rajasthan Weather Update: सूबे में अभी दो दिन और झुलसाएगी गर्मी, फिर आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, श्रीगंगानगर सबसे गर्म
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच मौसम में बदलाव के संकेत मिले हैं। जयपुर स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार राज्य में 25 और 26 अप्रैल को तेज हीटवेव का असर रहेगा, जिसके बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से राज्य के 16 जिलों में आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री तक पहुंच गया। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए अलवर में सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया।

दो दिन और झेलनी पड़ेगी भीषण गर्मी

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहले राज्य में गर्मी और बढ़ेगी। 25 और 26 अप्रैल को तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक और इजाफा हो सकता है। उत्तर-पश्चिमी जिलों में हीटवेव चलने की संभावना जताई गई है, जहां तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है।

दोपहर बाद बदला मौसम, मिली राहत

शुक्रवार दोपहर बाद राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों में मौसम ने करवट ली। चूरू, हनुमानगढ़, झुंझुनूं और बीकानेर में बादल छाए और कुछ इलाकों में धूलभरी आंधी चली। हनुमानगढ़ में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

कई शहरों में सीजन का सबसे अधिक तापमान

राज्य के कई शहरों में इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। इनमें जयपुर, बीकानेर, चूरू, फतेहपुर, अजमेर, वनस्थली (टोंक), अलवर, पिलानी, करौली, दौसा, झुंझुनूं, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, नागौर, जालोर और पाली शामिल हैं। गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है और दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है।

जयपुर में सीजन का सबसे गर्म दिन

जयपुर में शुक्रवार को सीजन का सबसे अधिक तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज गर्मी रही और शहरी इलाकों में दिनभर गर्म हवा चलती रही। दोपहर में कुछ स्थानों पर हल्के बादल भी नजर आए, लेकिन इससे तापमान पर खास असर नहीं पड़ा। रात का न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

कोटा में सन्नाटा, आगे और बढ़ेगी गर्मी

कोटा में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की चेतावनी दी है, हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के बाद मौसम में कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है।

विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।