September 21, 2026

Rajasthan Weather: राजस्थान में बारिश का दौर कमजोर, जैसलमेर 40 डिग्री के पार; अगले 4-5 दिन कैसा रहेगा मौसम

0
Rajasthan Weather: राजस्थान में बारिश का दौर कमजोर, जैसलमेर 40 डिग्री के पार; अगले 4-5 दिन कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में मानसून की विदाई शुरू

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है। 19 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू हो गई है और इसके साथ बारिश की गतिविधियां भी कमजोर पड़ रही हैं। रविवार को पश्चिमी राजस्थान में पाकिस्तान सीमा से लगे इलाकों और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रहे। चित्तौड़गढ़ के कुछ इलाकों में दिन के समय हल्की बारिश हुई, जबकि राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहा। रविवार को उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और भरतपुर समेत कुछ इलाकों में दोपहर बाद बादल बने। इसके बाद कुछ स्थानों पर हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। चित्तौड़गढ़ के कपासन में 13 MM और डूंगला में 3 MM बारिश हुई। भरतपुर के भुसावर में 3 MM, उदयपुर के भींडर में 5 MM और कानोड़ में 4 MM बारिश दर्ज की गई। जोधपुर में 4.5 MM और बारां के शाहबाद में 8 MM बारिश रिकॉर्ड हुई।

बारिश की कमी का असर सितंबर के तापमान पर भी दिखाई दे रहा है। पिछले 24 घंटे में जैसलमेर सबसे गर्म रहा और यहां दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया गया। IMD के 20 सितंबर के आंकड़ों में भी बाड़मेर का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक था। जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग के ज्यादातर इलाकों में रविवार को दिनभर धूप रही। इन क्षेत्रों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान में पश्चिमी राजस्थान के लिए 21 से 26 सितंबर तक कोई चेतावनी नहीं है। पूर्वी राजस्थान में 21 सितंबर को गरज-चमक और आंधी जैसी गतिविधि की चेतावनी है, जबकि 22 सितंबर से अगले कुछ दिनों के लिए कोई चेतावनी नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed