Breaking News
राजस्थान में जन आधार से 1.63 लाख करोड़ रुपये का DBT, शिकायतों के समाधान में लग रहे औसतन 7 दिनअकाली दल पुनर सुरजीत से अलग हुए प्रेम सिंह चंदूमाजरा, अब बादल दल में वापसी की तैयारीNarnaul News: महेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत युवा संसद 2026-27’ संपन्न, विधायक ओमप्रकाश यादव ने युवाओं को बताया राष्ट्र निर्माण का मुख्य आधारSahaja Yoga Jyotisar School: ज्योतिसर प्राइमरी स्कूल में बच्चों को दिया आत्मसाक्षात्कार का संदेश, शिक्षकों ने भी लिया हिस्साचंडीगढ़ समेत 6 राज्यों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण, 30 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट लिस्टराजस्थान में जन आधार से 1.63 लाख करोड़ रुपये का DBT, शिकायतों के समाधान में लग रहे औसतन 7 दिनअकाली दल पुनर सुरजीत से अलग हुए प्रेम सिंह चंदूमाजरा, अब बादल दल में वापसी की तैयारीNarnaul News: महेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत युवा संसद 2026-27’ संपन्न, विधायक ओमप्रकाश यादव ने युवाओं को बताया राष्ट्र निर्माण का मुख्य आधारSahaja Yoga Jyotisar School: ज्योतिसर प्राइमरी स्कूल में बच्चों को दिया आत्मसाक्षात्कार का संदेश, शिक्षकों ने भी लिया हिस्साचंडीगढ़ समेत 6 राज्यों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण, 30 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट

Punjab Weather Update: पंजाब में मानसून की विदाई का काउंटडाउन शुरू, आज से ड्राई रहेगा दिन; बारिश के आसार कम

Punjab Weather Update: पंजाब में मानसून की विदाई का काउंटडाउन शुरू, आज से ड्राई रहेगा दिन; बारिश के आसार कम

पंजाब में आज से मौसम रहेगा साफ

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में आज 21 सितंबर से मौसम के शुष्क रहने का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है। इस दौरान आसमान साफ रहने और बारिश की संभावना बेहद कम रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में पंजाब के अधिकतम तापमान में औसतन 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद तापमान अब सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया है। पटियाला में प्रदेश का सबसे अधिक 35.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में अब पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बना हुआ है। इन हवाओं के कारण वातावरण से नमी कम हो रही है और बादल बनने की प्रक्रिया कमजोर हुई है। इससे आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। इसी के साथ पंजाब से भी मानसून की विदाई की परिस्थितियां बन रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में राज्य से मानसून वापस जा सकता है। हालांकि बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन बनने से हवाओं के रुख में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके प्रभाव से पूर्वी हवाएं सक्रिय हो सकती हैं। दूसरी ओर पश्चिमी राजस्थान और पाकिस्तान के ऊपर एंटी-साइक्लोनिक सिस्टम बना हुआ है, जिससे पश्चिमी हवाओं का प्रभाव भी बना रहेगा। इन मौसमी परिस्थितियों के बीच पंजाब में फिलहाल बारिश की संभावना न के बराबर है। दिन में तापमान सामान्य के आसपास रहेगा, जबकि सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ सकती है।

विज्ञापन

 

 

बिजली की मांग 11,000 मेगावाट के पार

मौसम में बदलाव के बीच पंजाब में बिजली की मांग अभी भी ऊंची बनी हुई है। आज राज्य में बिजली की अधिकतम मांग 11,628 मेगावाट दर्ज की गई। बिजली विभाग ने केंद्रीय ग्रिड से 7,056 मेगावाट बिजली ली, जो निर्धारित शेड्यूल से 125 मेगावाट अधिक रही। बिजली की फ्रीक्वेंसी 49.82 हर्ट्ज दर्ज की गई। आने वाले दिनों में तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होने से बिजली की मांग पर भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है।

मानसून की वापसी के साथ पंजाब से जुड़े प्रमुख बांधों के जलस्तर में भी कमी दर्ज हो रही है। भाखड़ा डैम का जलस्तर 1,644.21 फीट और पोंग डैम का जलस्तर 1,371.20 फीट रह गया है। भाखड़ा अपने अधिकतम 1,680 फीट के स्तर से 35.79 फीट नीचे है, जबकि पोंग डैम 1,390 फीट के अधिकतम स्तर से 18.8 फीट नीचे है। पिछले साल की समान अवधि की तुलना में इस बार भाखड़ा का जलस्तर करीब 33.5 फीट और पोंग का जलस्तर करीब 28.7 फीट कम है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।