Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

राजेंद्र गुप्ता के प्रयास लाए रंग, 1 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे हलवारा एयरपोर्ट का उद्घाटन

VVinita Kohli
राजेंद्र गुप्ता के प्रयास लाए रंग, 1 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे हलवारा एयरपोर्ट का उद्घाटन
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

बरनाला: लुधियाना के औद्योगिक क्षेत्र का वर्षों पुराना सपना अब साकार होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को हलवारा स्थित शहीद-ए-आजम सरदार करतार सिंह सराभा एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। यह उद्घाटन पंजाब के बुनियादी ढांचे के विकास में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है, जिससे लुधियाना और पूरे मालवा क्षेत्र को बड़ी एयर कनेक्टिविटी की सौगात मिलेगी। हलवारा एयरपोर्ट की शुरुआत के पीछे राज्यसभा सांसद और सम्मानित उद्योगपति पद्मश्री राजेंद्र गुप्ता के निरंतर प्रयास अहम रहे हैं। उन्होंने राज्यसभा के अपने कार्यकाल के पहले ही दिन संसद में इस मुद्दे को उठाते हुए व्यापार, उद्योग और क्षेत्रीय विकास के लिए एयरपोर्ट की आवश्यकता पर जोर दिया था। उनके हस्तक्षेप के बाद केंद्र सरकार ने इस परियोजना को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया था, जो अब प्रधानमंत्री द्वारा एयरपोर्ट को राष्ट्र को समर्पित किए जाने के साथ पूरा हो रहा है।

विज्ञापन

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और पंजाब सरकार के संयुक्त उपक्रम से विकसित इस नए टर्मिनल भवन पर ₹54.67 करोड़ की लागत आई है। करीब 2,000 वर्ग मीटर में फैले इस टर्मिनल में एप्रन और अन्य सहायक सुविधाएं शामिल हैं। इसकी पीक-ऑवर क्षमता लगभग 300 यात्रियों की है, जबकि सालाना करीब दो लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता होगी। प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए राजिंदर गुप्ता ने कहा कि मालवा क्षेत्र, विशेषकर लुधियाना, पंजाब की औद्योगिक रीढ़ है, जहां हजारों मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स और एमएसएमई कार्यरत हैं। स्थानीय एयरपोर्ट न होने के कारण व्यापारियों और उद्यमियों को चंडीगढ़ या अमृतसर जाना पड़ता था, जिससे समय और संसाधनों की भारी बर्बादी होती थी। हलवारा से उड़ानें शुरू होने से कारोबार सुगम होगा, नए निवेश आकर्षित होंगे और निर्यात-आयात गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

संसद में इस मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने यह भी बताया कि लुधियाना अकेले देश के औद्योगिक उत्पादन में ₹72,000 करोड़ से अधिक का योगदान देता है और यहां 1.5 लाख से ज्यादा एमएसएमई हैं, फिर भी दशकों तक यहां कोई वाणिज्यिक एयरपोर्ट नहीं था। इसके साथ ही पंजाब की 22–25 लाख की मजबूत एनआरआई आबादी, छात्रों, मेडिकल यात्रियों और उद्यमियों की जरूरतों को भी उन्हें रेखांकित किया। प्रतिदिन करीब 2,500 यात्रियों और पहले दिन से ही 10–12 उड़ानों को संभालने की क्षमता के साथ यह एयरपोर्ट दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों से सीधा संपर्क देगा। हलवारा एयरपोर्ट का उद्घाटन रोजगार सृजन, पर्यटन को बढ़ावा, अन्य एयरपोर्ट्स पर दबाव कम करने और मालवा क्षेत्र को राष्ट्रीय व वैश्विक बाजारों से मजबूती से जोड़ने की दिशा में एक बड़े उत्प्रेरक के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन

बरनाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।