Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Sourav Ganguly Biopic: सौरव गांगुली की बायोपिक से राजकुमार राव का लुक लीक, हूबहू 'दादा' के अंदाज में आए नजर

AAmandeep Singh
Sourav Ganguly Biopic: सौरव गांगुली की बायोपिक से राजकुमार राव का लुक लीक, हूबहू 'दादा' के अंदाज में आए नजर
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

बॉलीवुड। सिनेमा के पर्दे पर खेल हस्तियों की जिंदगी को उतारने का ट्रेंड नया नहीं है, लेकिन जब बात ‘प्रिंस ऑफ कोलकाता’ यानी सौरव गांगुली की हो, तो दर्शकों की उम्मीदें सातवें आसमान पर पहुंच जाती हैं। मुंबई का शेड्यूल पूरा करने के बाद फिल्म की पूरी यूनिट इस वक्त कोलकाता में डेरा डाले हुए है। इसी बीच सोशल मीडिया पर सेट से कुछ तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। कोलकाता के ऐतिहासिक आर्यन क्लब ग्राउंड से सामने आई इन तस्वीरों में राजकुमार राव फुल ऑन सौरव गांगुली के गेटअप में दिखाई दे रहे हैं। लाल रंग की जर्सी और काली ट्रैक पैंट पहने राजकुमार का हेयरस्टाइल काफी हद तक 80 और 90 के दशक के सौरव गांगुली से मेल खा रहा है, जिसे देखकर क्रिकेट और सिनेमा प्रेमी खासे उत्साहित हैं।

ईडन गार्डन्स और बेहाला की गलियों में घूम रहा है कैमरा

विज्ञापन

निर्देशक विक्रमादित्य मोटवाने इस फिल्म को सिर्फ एक खेल गाथा नहीं, बल्कि कोलकाता की संस्कृति का एक दस्तावेज बनाना चाहते हैं। यही वजह है कि कोलकाता में लगातार 15 दिनों का एक बेहद व्यस्त शूटिंग शेड्यूल रखा गया है। फिल्म की टीम गांगुली के जीवन के हर उस कोने को कैमरे में कैद कर रही है जहां ‘दादा’ का बचपन और जवानी बीती। शूटिंग की शुरुआत 26 मई को सुबह-सुबह बेहाला स्थित सौरव गांगुली के पुश्तैनी मकान से हुई थी। इसके बाद कैमरे को ईडन गार्डन्स, दुखिराम क्रिकेट कोचिंग सेंटर, ईस्ट बंगाल क्लब और मैदान जैसे प्रतिष्ठित लोकेशंस पर ले जाया जा रहा है, ताकि फिल्म में वह पुराना दौर हूबहू जिंदा हो सके।

बचपन की परवरिश से लेकर लॉर्ड्स के मैदान पर टी-शर्ट लहराने तक का सफर

यह फिल्म सौरव गांगुली के जीवन के उन अनछुए पहलुओं को छुएगी, जिन्हें आम फैंस ने करीब से नहीं देखा है। पटकथा को इस तरह बुना गया है कि यह दर्शकों को कोलकाता के एक रईस परिवार के शांत लड़के से लेकर भारतीय क्रिकेट को ‘दादागिरी’ सिखाने वाले कप्तान के खूबसूरत सफर पर ले जाएगी। फिल्म में केवल उनके मैदान के चौके-छक्के ही नहीं, बल्कि तत्कालीन क्रिकेट बोर्ड के साथ हुए उनके विवादों, टीम से ड्रॉप होने और फिर एक शेर की तरह वापसी करने के जुझारू तेवरों को भी पर्दे पर दिखाया जाएगा।

बंगाली सिनेमा के दिग्गज संभालेंगे सौरव गांगुली के परिवार की कमान

बॉलीवुड फिल्मों में अक्सर क्षेत्रीय किरदारों के लहजे (Accent) को लेकर सवाल उठते रहे हैं, लेकिन मोटवाने ने इस बायोपिक में इस गलती से तौबा की है। बंगाली संस्कृति और माहौल को बिल्कुल सजीव रखने के लिए फिल्म के मुख्य किरदारों में बंगाल के ही मंझे हुए कलाकारों को तरजीह दी गई है।

फिल्म में सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली के किरदार में मशहूर एक्ट्रेस तान्या मानिकतला नजर आएंगी। वहीं, गांगुली के माता-पिता यानी निरूपा और चांदी गांगुली की अहम भूमिकाओं को निभाने के लिए अपराजिता आध्या और सस्वता चटर्जी जैसे कद्दावर कलाकारों को चुना गया है, जो इस कहानी में भावनाओं का असली रंग भरेंगे।

विज्ञापन

बॉलीवुड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।