Breaking News
Dainik Rashifal: मकर राशि में चंद्रमा का गोचर, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफलNarnaul Mandi News: मार्केट कमेटी नारनौल ने जारी किया बाजरा खरीद का रिवाइज्ड शेड्यूल, 19 से 24 अक्टूबर तक गांववार होगी फसल की खरीदNarnaul Crime News: नारनौल के समीप गांव मांदी में फार्म हाउस के समीप अवैध खनन रोकने पर अधिवक्ता पर हमलाAI Work Lord: एआई असिस्टेंट ने आसान करने के बजाय बढ़ाया काम, टू-डू लिस्ट देखकर चौंक गईं अमेरिकी एंटरप्रेन्योरNarnaul News: हुड्डा सेक्टर के चमत्कारी बालाजी मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर धारण किए कलशDainik Rashifal: मकर राशि में चंद्रमा का गोचर, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफलNarnaul Mandi News: मार्केट कमेटी नारनौल ने जारी किया बाजरा खरीद का रिवाइज्ड शेड्यूल, 19 से 24 अक्टूबर तक गांववार होगी फसल की खरीदNarnaul Crime News: नारनौल के समीप गांव मांदी में फार्म हाउस के समीप अवैध खनन रोकने पर अधिवक्ता पर हमलाAI Work Lord: एआई असिस्टेंट ने आसान करने के बजाय बढ़ाया काम, टू-डू लिस्ट देखकर चौंक गईं अमेरिकी एंटरप्रेन्योरNarnaul News: हुड्डा सेक्टर के चमत्कारी बालाजी मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर धारण किए कलश

चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर मुकदमा दर्ज न हुआ तो आंदोलन करेंगे वकील: बार एसोसिएशन

VVinita Kohli
शेयर करें
चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर मुकदमा दर्ज न हुआ तो आंदोलन करेंगे वकील: बार एसोसिएशन

चढ़ावा चोरी पर फैजाबाद बार एसोसिएशन सख्त

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Ram Mandir Donation Case: फैजाबाद बार एसोसिएशन ने शनिवार को चेतावनी दी कि अगर राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्रा और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) पदाधिकारी गोपाल राव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। यह फैसला बार एसोसिएशन की आम सभा की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने की। बार एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन आरोपियों को निर्दोष बता रहे हैं।

 

विज्ञापन

इस मामले में शनिवार को अधिवक्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव ग्रोवर से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। कालिका प्रसाद मिश्रा ने कहा कि राम मंदिर से चोरी करने वालों को संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसोसिएशन की शिकायत पर अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है, जिसमें चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव को मुख्य आरोपी बनाया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘जब तक इन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।’’

 

फैजाबाद बार एसोसिएशन ने 29 जून को हुई आम सभा की बैठक में फैसला किया था कि राम मंदिर से जुड़े मामले में आरोपियों की ओर से कोई भी अधिवक्ता मुकदमा नहीं लड़ेगा। बार ने यह भी तय किया था कि अगर कोई सदस्य आरोपियों की पैरवी करने का प्रयास करता है तो उस पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। बार एसोसिएशन के सचिव शैलेंद्र जायसवाल ने कहा कि मंदिर के चढ़ावे की चोरी से सभी की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने बताया कि फैजाबाद के अधिवक्ताओं ने गिरफ्तार आरोपियों की ओर से पैरवी नहीं करने पर सहमति जताई है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अयोध्या की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।