Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

‘धुरंधर 2’ में रणवीर के पगड़ी पहनकर सिगरेट पीने की तस्वीरें छेड़छाड़ कर बनाई गईं: आदित्य धर

VVinita Kohli
‘धुरंधर 2’ में रणवीर के पगड़ी पहनकर सिगरेट पीने की तस्वीरें छेड़छाड़ कर बनाई गईं: आदित्य धर
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

मुंबई: फिल्म निर्माता आदित्य धर ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के किरदार के पगड़ी पहनकर धूम्रपान करते हुए जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें कोई ‘‘सच्चाई’’ नहीं है और ये तस्वीरें नुकसान पहुंचाने के इरादे से छेड़छाड़ कर बनाई गई हैं। धर ने यह भी चेतावनी दी कि तस्वीरों के साथ इस तरह की छेड़छाड़ से ‘‘सख्ती से निपटा जाएगा’’। निर्माता धर की फिल्म सफलता के नए कीर्तिमान गढ़ रही है। उन्होंने कहा कि वह जासूसी की पृष्ठभूमि पर बनी अपनी फिल्म के दूसरे भाग ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को देश और दुनिया भर के दर्शकों से मिले अपार प्यार के लिए आभारी और ऋणी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह जानकारी मिली है कि कुछ लोग कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग करके आधिकारिक तौर पर जारी प्रचार सामग्री में छेड़छाड़ कर गलत और भ्रामक विमर्श गढ़ने के लिए हेरफेर कर बनाए गए दृश्यों को प्रसारित कर रहे हैं।’’ धर ने एक बयान में कहा, ‘‘छेड़छाड़ कर बनाई गई ऐसी ही एक तस्वीर में हमजा/जसकीरत को पगड़ी पहने सिगरेट पीते हुए गलत तरीके से दिखाया गया है। यह पूरी तरह से गलत है और यह न तो फिल्म का हिस्सा है और न ही हमारे द्वारा जारी किसी आधिकारिक सामग्री का हिस्सा है। यह जानबूझकर किया गया गलत चित्रण है जिसका उद्देश्य लोगों को भड़काना और गड़बड़ी पैदा करना है।’’

विज्ञापन

रणवीर सिंह के किरदार को पगड़ी पहने सिगरेट पीते हुए दिखाने वाली तस्वीर को लेकर फिल्म निर्माताओं और अभिनेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद फिल्मकार का यह बयान आया है। धर ने कहा कि वह इस बात को ‘‘स्पष्ट रूप से’’ कहना चाहते हैं कि वह सिख समुदाय के प्रति अत्यंत सम्मान का भाव रखते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘फिल्म में हर चित्रण को अत्यंत संवेदनशीलता, गरिमा और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ वाली सामग्री के माध्यम से इसके उलट धारणा बनाने का कोई भी प्रयास दुर्भावना की मंशा से प्रेरित है।’’

उन्होंने बयान में कहा, ‘‘मैं दर्शकों से आग्रह करता हूं कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और फिल्म को उसी रूप में देखें जैसा कि इसे बनाया गया है तथा एआई के जरिए फैलाई जा रही गलत सूचनाओं के झांसे में नहीं आएं, जिन्हें गलत इरादों से प्रसारित किया जा रहा है।’’ मुंबई स्थित एक सिख संगठन ने रणवीर के किरदार के पगड़ी पहने हुए धूम्रपान करने की तस्वीरों और आर माधवन के किरदार द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब के शबद का पाठ करने वाले दृश्य पर आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि इन दृश्यों धूम्रपान करते हुए पात्रों को दिखाया गया है।’

माधवन ने बुधवार को स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि धर ने उस दृश्य की शूटिंग के दौरान बहुत सावधानी बरती थी और उनका किरदार उन पंक्तियों को बोलने से पहले सिगरेट बुझा देता है। फिल्म उद्योग पर नजर रखने वाली साइट ‘सैक्निल्क’ के अनुसार 19 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

विज्ञापन

बॉलीवुड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।