Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Rao Narendra Singh Congress: घरौंडा मंडी में बरसे राव नरेंद्र सिंह: बोले- 'किसान-आढ़ती परेशान, सरकार पूंजीपतियों के साथ'

AAmandeep Singh
घरौंडा मंडी में बरसे राव नरेंद्र सिंह: बोले- 'किसान-आढ़ती परेशान, सरकार पूंजीपतियों के साथ'
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

करनाल। हरियाणा की सियासत में इन दिनों मंडियों में अनाज की खरीद और आढ़तियों की नाराजगी बड़ा मुद्दा बनी हुई है। इसी कड़ी में वीरवार को हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने करनाल जिले की घरौंडा अनाज मंडी का दौरा किया। मंडी में पसरी अव्यवस्थाओं और लिफ्टिंग में हो रही देरी को देखकर राव नरेंद्र ने प्रदेश की नायब सैनी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा का अन्नदाता, उसे अनाज तक पहुंचाने वाला मजदूर और व्यापार की रीढ़ कहा जाने वाला आढ़ती, तीनों ही इस सरकार की गलत नीतियों की वजह से खून के आंसू रो रहे हैं। राव नरेंद्र ने सीधा आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का ध्यान आम आदमी पर नहीं, बल्कि केवल बड़े उद्योगपतियों की तिजोरियां भरने पर है।

नमी के फेर में फंसा किसान, लिफ्टिंग की सुस्त रफ्तार पर उठाए सवाल

विज्ञापन

अध्यक्ष ने मंडी में धरने पर बैठे आढ़तियों और परेशान किसानों से बात करते हुए कहा कि सरकार की नीतिगत विफलता के कारण आज फसल की लिफ्टिंग रुकी हुई है। उन्होंने कहा कि समय पर उठान न होने से किसानों का भुगतान लटका हुआ है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। बदलते मौसम और बेमौसमी बारिश का हवाला देते हुए राव नरेंद्र ने मांग उठाई कि सरकार को गेहूं खरीद में नमी (Moisture) के मानकों में ढील देनी चाहिए। उन्होंने नमी की सीमा को 12 प्रतिशत से ऊपर बढ़ाने की वकालत की ताकि प्राकृतिक मार झेल रहे किसानों की फसल को रिजेक्ट न किया जा सके।

विश्वासघातियों पर गिरेगी गाज, क्रॉस वोटिंग को लेकर सख्त संदेश

राजनीतिक मुद्दों पर बात करते हुए राव नरेंद्र सिंह ने राज्यसभा चुनाव के दौरान हुई क्रॉस वोटिंग पर भी अपना रुख साफ कर दिया। उन्होंने दो टूक कहा कि जिन विधायकों ने पार्टी की पीठ में छुरा घोंपकर विश्वासघात किया है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ जल्द ही कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने भाजपा पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता पक्ष ने साम-दाम-दंड-भेद और लालच के दम पर वोटों की चोरी करने की कोशिश की, लेकिन ईश्वर की कृपा से कांग्रेस का प्रत्याशी, जो गरीब और दलित वर्ग का चेहरा है, राज्यसभा पहुंचने में सफल रहा।

बीजेपी की दबाव वाली राजनीति के खिलाफ कांग्रेस का संकल्प

राव नरेंद्र सिंह ने जनता को भरोसा दिलाया कि विपक्ष का काम केवल सत्ता की आलोचना करना नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर उनके दुख-दर्द को समझना है। उन्होंने कहा कि भाजपा दबाव और खरीद-फरोख्त की राजनीति के जरिए सरकारें तो चला सकती है, लेकिन जनता का दिल नहीं जीत सकती। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने संकल्प दोहराया कि उनकी पार्टी मंडियों में किसानों के एक-एक दाने की खरीद सुनिश्चित करने और आढ़तियों के हक की लड़ाई को सड़क से लेकर विधानसभा तक मजबूती से लड़ेगी।

विज्ञापन

राजनीति की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।