Breaking News
25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवNarnaul Mandi Update: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद का नया रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलNarnaul News: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा का दोहरे विरोध प्रदर्शन के तहत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 5 व 6 नवंबर की हड़ताल की चेतावनी25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवNarnaul Mandi Update: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद का नया रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलNarnaul News: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा का दोहरे विरोध प्रदर्शन के तहत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 5 व 6 नवंबर की हड़ताल की चेतावनी

Rashifal Updates: इन 3 राशि वाले रहें सावधान! बुध के गोचर से हो सकता है बड़ा नुकसान

Rashifal Updates: इन 3 राशि वाले रहें सावधान! बुध के गोचर से हो सकता है बड़ा नुकसान

इन 3 राशि वाले रहें सावधान! बुध के गोचर से हो सकता है बड़ा नुकसान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Rashifal Updates: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि नवग्रहों की बदलती चाल का असर सभी 12 राशियों के जातकों पर किसी न किसी रूप में जरूर पड़ता है। इसी क्रम में, बुद्धि, संवाद, तर्कशक्ति और व्यापार के कारक माने जाने वाले बुध ग्रह 7 सितंबर 2026 को कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।

उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के मुताबिक, यूं तो बुध का यह गोचर कई राशियों के लिए शुभ फलदायी रहेगा, लेकिन 3 विशिष्ट राशियों— मिथुन, तुला और मकर के लिए यह समय थोड़ा परीक्षा लेने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान जल्दबाजी में फैसले लेने, वित्तीय मामलों में ढिलाई बरतने या बातचीत में कड़वाहट के कारण नुकसान झेलना पड़ सकता है।

विज्ञापन

इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

मिथुन राशि (Gemini)

बुध का यह गोचर मिथुन राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों या विरोधियों की वजह से मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। अचानक बढ़े खर्चों के कारण आर्थिक दबाव महसूस होगा, जिससे कर्ज लेने की नौबत तक आ सकती है। काम में हड़बड़ी के चलते कोई गलत फैसला हो सकता है। वहीं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है, जिससे अपेक्षित परिणाम न मिलने पर निराशा हो सकती है।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए भी यह ग्रह परिवर्तन बहुत अनुकूल संकेत नहीं दे रहा है। इस दौरान आत्मविश्वास में गिरावट महसूस हो सकती है। अपनी बात ठीक से न कह पाने के कारण परिवार या भाई-बहनों के साथ बेवजह की गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। काम के सिलसिले में की गई छोटी यात्राएं थकाऊ और खर्चीली साबित होंगी। बिजनेस में किसी नए साझेदार या अनजान व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा करना भारी पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों को भी इस अवधि में फूंक-फूंक कर कदम रखने की सलाह दी गई है। निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है और मन में असमंजस बना रहेगा। दफ्तर में काम का बोझ बढ़ने से मानसिक थकान रहेगी। कारोबारियों की कुछ योजनाएं ऐन वक्त पर अटक सकती हैं, जिससे मुनाफे का ग्राफ गिर सकता है। वाणी पर नियंत्रण न रखने पर बनते काम बिगड़ सकते हैं।

नकारात्मक प्रभाव से बचने के ज्योतिषीय उपाय

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, यदि आपकी राशि पर बुध का नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, तो शास्त्रों में वर्णित इन आसान उपायों से राहत पाई जा सकती है:

गणेश पूजा: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश के मंत्रों का जाप करें और उन्हें दूर्वा व हरे रंग की मिठाई का भोग लगाएं।

हरा चारा व दान: रोजाना गायों या अन्य पशुओं को हरा चारा खिलाएं।

हरी वस्तुओं का दान: बुधवार के दिन जरूरतमंदों को हरे कपड़े, मूंछ की दाल या हरी सब्जियों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है।

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं, पंचांग और आम जानकारियों पर आधारित है। यह केवल पाठक की रुचि और सूचना के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है।

यह भी पढ़ें– Kaushiki Amavasya 2026: 10 या 11 सितंबर? जानिए कब है कौशिकी अमावस्या और तारापीठ की महापूजा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ज्योतिष की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।