Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

रजा की अर्धशतकीय पारी से जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रन का लक्ष्य

JJagmarg Desk
रजा की अर्धशतकीय पारी से जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रन का लक्ष्य
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नयी दिल्ली: कप्तान सिकंदर रजा की 43 गेंद में 73 रन की आक्रामक पारी के बावजूद दक्षिण अफ्रीका ने बल्लेबाजी के लिए माकूल परिस्थितियों में आईसीसी टी20 विश्व कप के औपचरिकता वाले सुपर आठ मैच में रविवार को यहां जिम्बाब्वे को सात विकेट पर 153 रन पर रोक दिया।

रजा ने अपनी पारी में आठ चौके और चार छक्के जड़े लेकिन उन्हें दूसरे छोर से अच्छा साथ नहीं मिला। उनके अलावा क्लाइव मदांडे (नाबाद 26) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर सके। दक्षिण अफ्रीका के लिए क्वेन मफाका ने चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिये। कोर्बिन बोश को भी दो सफलता मिली लेकिन उन्होंने 40 रन लुटाये। जॉर्ज लिंडे, लुंगी एनगिडी, एनरिच नोर्किया को एक-एक सफलता मिली।

विज्ञापन

रविवार का दिन और दोपहर बाद का मैच होने के कारण मैदान में लगभग 18,000 दर्शक मौजूद थे। पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद तदिवानाशे मारुमनी (सात) ने लिंडे के खिलाफ पहली ही गेंद पर चौका लगाया तो वही ब्रायन बेनेट ने ओवर का अंत छक्के से किया। मफाका ने अगले ओवर में मारुपमनी को बोल्ड कर दक्षिण अफ्रीका को पहली सफलता दिलाई।

एकादश में वापसी कर रहे एनरिक नॉर्किया ने अपने पहले ओवर में ही शानदार लय में चल रहे बेनेट की 15 रन की पारी पर विराम लगा दी। कप्तान सिकंदर रजा ने छठे ओवर में कोर्बिन बोश, आठवें ओवर में नोर्किया और 10वें ओवर में कप्तान एडेन मारक्रम के खिलाफ लगातार गेंदों में चौके और छक्के लगाये जिससे 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर तीन विकेट पर 80 रन हो गया।

उन्होंने नोर्किया के खिलाफ मिडविकेट के ऊपर और मारक्रम के खिलाफ स्लॉग स्वीप पर बेहतरीन छक्का जड़ा। टीम ने इस बीच दूसरे छोर से मायर्स (11), रेयान बर्ल (पांच) और टोनी मुनयोंगा (दो) के विकेट गंवा दिये। मायर्स को लिंडे ने चलता किया जबकि बर्ल एनगिडी की गेंद पर पगबाधा हुए। बोश ने मुनयोंगा के लेग स्टंप को उखाड़ पवेलियन की राह दिखाई।

रजा ने मफाका की गेंद पर ग्लांस कर चौका जड़ने के बाद एक रन चुराकर 29 गेंद में मौजूदा विश्व कप का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अर्धशतक पूरा करने के बाद बोश के खिलाफ चौका और मफाका के खिलाफ मिडविकेट के ऊपर से दिलकश छक्का जड़ा। मफाका ने हालांकि धीमी गेंद पर रजा को चकमा दिया और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर हवा में लहरा गयी। मिलर ने आसानी से कैच लपक कर उनकी पारी को खत्म किया।

जिम्बाब्वे के बल्लेबाज इसके बाद तेजी से रन बनाने में नकाम रहे। ब्रैड इवांस ने नो बॉल और फ्री हीट पर चूकने के बाद एनगिडी की गेंद को डीप एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से छक्का जड़ दिया। बोश ने आखिरी ओवर में ब्रैड इवांस को बोल्ड किया जबकि मांडाने ने चौका जड़ टीम के स्कोर को 150 रन के पार पहुंचाया।

विज्ञापन

क्रिकेट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।