Breaking News
Kaithal medical college accident: कैथल में निर्माणाधीन भगवान परशुराम मेडिकल कॉलेज की सीढ़ियों से गिरकर मजदूर की मौतपंजाब में आज से बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश के आसार; 11 जिलों में तेज हवाओं का अलर्टAmbala cyber crime: अंबाला में 6.42 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, यूपी से गिरफ्तार हुए दो शातिर आरोपीWorld Polio Day: विश्व पोलियो दिवस आज, जानिए इस गंभीर बीमारी का इतिहास, महत्व और साल 2026 की थीमHaryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, 9 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारीKaithal medical college accident: कैथल में निर्माणाधीन भगवान परशुराम मेडिकल कॉलेज की सीढ़ियों से गिरकर मजदूर की मौतपंजाब में आज से बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश के आसार; 11 जिलों में तेज हवाओं का अलर्टAmbala cyber crime: अंबाला में 6.42 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, यूपी से गिरफ्तार हुए दो शातिर आरोपीWorld Polio Day: विश्व पोलियो दिवस आज, जानिए इस गंभीर बीमारी का इतिहास, महत्व और साल 2026 की थीमHaryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, 9 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी

Reality Show Controversy: असीम रियाज के एटीट्यूड पर रुबीना दिलैक का बड़ा हमला, मेकर्स से बदतमीजी पर सुनाई खरी-खोटी

Reality Show Controversy: असीम रियाज के एटीट्यूड पर रुबीना दिलैक का बड़ा हमला, मेकर्स से बदतमीजी पर सुनाई खरी-खोटी

असीम रियाज के एटीट्यूड पर रुबीना दिलैक का बड़ा हमला

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Reality Show Controversy: ‘बिग बॉस 13’ के रनर-अप रहे असीम रियाज इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी और बयानों को लेकर विवादों के कटघरे में खड़े हैं। पूर्व प्रेमिका हिमांशी खुराना द्वारा धर्म परिवर्तन के दबाव और मारपीट के सनसनीखेज आरोपों के बाद दोनों ओर से हो रही बयानबाजी पहले ही सुर्खियों में थी। इसी बीच अब टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री रुबीना दिलैक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें वह असीम रियाज के रवैये को लेकर अपना आपा खोती दिख रही हैं।

पॉडकास्ट में फूटा रुबीना का गुस्सा

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Faltu Reel (@faltureel)

रुबीना दिलैक इन दिनों अभिनेत्री हिना खान, अभिनव शुक्ला और रॉकी जायसवाल के साथ मिलकर एक पॉडकास्ट चला रही हैं। इस शो में चारों सितारे टीवी इंडस्ट्री और ट्रेंडिंग मुद्दों पर बेबाकी से चर्चा करते हैं। हालिया वायरल क्लिप में रुबीना, असीम के इस रवैये पर भड़कती नजर आ रही हैं कि शो उनकी वजह से चलते हैं।

तंज कसते हुए रुबीना ने कहा, “उसकी (असीम) वजह से टीआरपी आती है, उसकी वजह से बिग बॉस चलता है, उसकी वजह से ‘खतरों के खिलाड़ी’ में इतनी हाई आई और उसकी वजह से ही ‘बैटलग्राउंड’ भी चला… मैं तो बस यही रिएक्शन देती थी कि हां भाई, सब तेरी ही वजह से है! सच तो यह है कि वह जिस थाली में खाता है, उसी में थूकता है।” रुबीना की इस बात पर रॉकी जायसवाल ने चुटकी लेते हुए जोड़ा कि, “वह थूकता नहीं है, सीधे मशीन गन चला देता है।”

“क्रू और मेकर्स से इतनी बदतमीजी… मैं भर जाती थी”

असीम के बर्ताव पर आगे बात करते हुए रुबीना ने कहा कि किसी भी शो में मेकर्स से लेकर क्रू मेंबर्स तक हर कोई प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा होता है। उन्होंने कहा, “इतनी बदतमीजी से वह क्रिएटर्स से बात करता है। मुझे सच में बहुत बुरा लगता था। अगर मैं कोई शो कर रही हूं तो पूरी टीम मेरे लिए सम्माननीय है। लेकिन तुम जाकर उन पर उंगली उठाते हो, बार-बार गालियां देते हो… यह सब देखकर मेरा दिल भर आता था।”

‘बैटलग्राउंड’ से शुरू हुई थी तल्खी

बता दें कि रुबीना दिलैक और असीम रियाज एमएक्स प्लेयर के फिटनेस आधारित रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ में बतौर मेंटर एक साथ नजर आए थे। शो की शूटिंग के दौरान भी दोनों के बीच कई बार तीखी बहस देखने को मिली थी। इसके अलावा ‘खतरों के खिलाड़ी’ के दौरान भी असीम का रोहित शेट्टी और मेकर्स के साथ हुआ विवाद काफी चर्चित रहा था। रुबीना के इस बयान के बाद अब असीम रियाज के प्रशंसकों और ट्रोलर्स के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें– अमेरिकन पॉप और कंट्री संगीत की मलिका डॉली पार्टन का 80 की उम्र में निधन, हॉलीवुड से बॉलीवुड तक शोक

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ओटीटी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।