Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पूर्व छात्र एवं हरियाणा पुलिस के सेवानिवृत्त निरीक्षक लेखराम यादव ने महाविद्यालय पहुंचकर अपने द्वारा रचित विभिन्न साहित्यिक पुस्तकों एवं कृतियों की प्रतियां महाविद्यालय को भेंट की।
इस सराहनीय पहल पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर नरेश यादव ने उनका आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि लेखराम यादव ने अपनी रचनाएं महाविद्यालय को भेंट करना अत्यंत प्रेरणादायक कदम है। इन पुस्तकों के अध्ययन से विद्यार्थियों के साहित्यिक दृष्टिकोण, रचनात्मक सोच और ज्ञान में बढ़ोतरी होगी, साथ ही उनमें साहित्य के प्रति रुचि जागृत होगी और लेखन की दिशा में प्रेरणा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि पूर्व छात्रों का अपने शिक्षण संस्थान से इस प्रकार जुड़ाव रखना और सहयोग देना अन्य विद्यार्थियों के लिए भी एक अनुकरणीय उदाहरण है।
कार्यक्रम के दौरान कनिष्ठ पुस्तकालयाध्यक्ष सतीश कुमार सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ ने लेखराम यादव की इस साहित्यिक पहल की प्रशंसा की।
सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक लेखराम यादव ने राजकीय महाविद्यालय को भेंट की अपनी साहित्यिक पुस्तकें

शेयर करें
AI Quick Summary
Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.
Listen to this article
AUDIO VERSION
विज्ञापन
