Breaking News
Astrological Alert: इन राशियों के लिए आसान नहीं होगा अगला डेढ़ हफ्ता, रखें खास सावधानीHaryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मतBhiwani Accident: हांसी-भिवानी रोड परखड़े कैंटर से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, कई सवारियां घायलKaithal News: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्ताNarnaul News Update: नारनौल में विनोद सैनी आत्महत्या मामला, परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासनAstrological Alert: इन राशियों के लिए आसान नहीं होगा अगला डेढ़ हफ्ता, रखें खास सावधानीHaryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मतBhiwani Accident: हांसी-भिवानी रोड परखड़े कैंटर से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, कई सवारियां घायलKaithal News: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्ताNarnaul News Update: नारनौल में विनोद सैनी आत्महत्या मामला, परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन

Rewari : निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की तैयारी रेवाड़ी में 3 बूथों पर 18 ईवीएम के जरिए डाले जाएंगे वोट

Rewari : निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की तैयारी रेवाड़ी में 3 बूथों पर 18 ईवीएम के जरिए डाले जाएंगे वोट

जिला बार एसोसिएशन रेवाड़ी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Rewari : बावल और कोसली बार एसोसिएशन के आगामी चुनावों को लेकर वकीलों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। तीनों स्थानों पर बार एसोसिएशन के चुनाव आगामी 11 सितंबर को संपन्न होंगे, जिसमें कुल 2,926 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे। चुनाव की सरगर्मी के बीच जहां रेवाड़ी और बावल में उम्मीदवारों की तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है, वहीं कोसली में नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद चुनावी मैदान के अंतिम चेहरों की स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन

रेवाड़ी: 2183 मतदाता और 15 उम्मीदवार मैदान में रेवाड़ी बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 2,183 एडवोकेट मतदाता अपने वोट डालेंगे। मुख्य मुकाबला प्रधान, उपप्रधान सामान्य और कोषाध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय रहने के पूरे आसार हैं। प्रधान पद के लिए निवर्तमान प्रधान विश्वमित्र, पूर्व प्रधान सौरभ राव और प्रेमपाल आमने-सामने हैं। वहीं, उप प्रधान सामान्य पद पर अरुण यादव, भूपेंद्र और भूपेंद्र शर्मा तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए महेश, पार्थ सिंह और सन्नी के बीच कड़ा मुकाबला है।

इसके अलावा, महिला उप प्रधान पद पर भागेश और कल्याणी, सचिव पद पर मुकेश रंगा और विशाल यादव तथा सहसचिव पद पर मीनाक्षी और नीरू यादव के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। इस प्रकार रेवाड़ी में विभिन्न पदों के लिए कुल 15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

3 बूथों पर 18 ईवीएम के जरिए होगा मतदान

सुचारू मतदान प्रक्रिया के लिए रेवाड़ी में कुल 3 बूथ बनाए गए हैं, जिन पर 6 पदों के लिए प्रत्येक बूथ पर 6 ईवीएम लगाई जाएंगी। तय योजना के तहत बूथ नंबर एक पर क्रम संख्या 1 से 725, बूथ नंबर 2 पर 726 से 1450 और बूथ नंबर 3 पर 1451 से 2183 तक के मतदाता अपने मत डालेंगे। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिसके तुरंत बाद मतगणना कर चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी।

बावल: सभी 6 पदों पर सीधा मुकाबला

बावल बार एसोसिएशन में कुल 478 एडवोकेट अपने मत का प्रयोग करेंगे। चुनाव अधिकारी राहुल जोशी के अनुसार, बावल में सभी 6 पदों के लिए 12 उम्मीदवार आमने-सामने हैं। प्रधान पद के लिए अनिल और नितिन कौशिक, उप प्रधान पद के लिए जय सिंह और सुनील प्रकाश, तथा महिला उप प्रधान पद के लिए किरण और पूनम कुमारी के बीच सीधा मुकाबला है।

इसी प्रकार सचिव पद पर अनिकेत और नितिन कुमार, संयुक्त सचिव पद पर प्रीति कुमारी और रितू आनंद और कोषाध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार और सुरेंद्र के बीच कांटे की टक्कर है।

कोसली में आज साफ होगी अंतिम तस्वीर

कोसली बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी अजीत भारद्वाज ने बताया कि यहां विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किए जा चुके हैं। प्रधान पद के लिए नरेंद्र यादव व निखिल यादव, उप प्रधान पद के लिए रेशू शर्मा व प्रवीन कुमारी यादव, और सचिव पद के लिए अभिषेक यादव व राजपाल यादव ने पर्चे भरे हैं।

इन तीनों मुख्य पदों पर फिलहाल दो-दो उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि सहसचिव पद के लिए निशा यादव और कोषाध्यक्ष पद के लिए धर्मेन्द्र यादव ने नामांकन दाखिल किया है। आज नाम वापसी के बाद कोसली चुनाव की अंतिम तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।

यह भी देखें – रोहतक जिला बार चुनाव में गरमाई राजनीति, पहले दिन 13 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रेवाड़ी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।