Breaking News
अमृता के रजत जीता, भारतीय महिलाओं का अंडर-23 विश्व कुश्ती में दो पदकों के साथ अभियान समाप्तOldest wing walker: उम्र सिर्फ एक नंबर, 99 साल की महिला ने विमान के पंखों पर खड़े होकर भरी उड़ानBollywood News: शाहरुख खान की ‘किंग’ को लेकर बड़ा अपडेट, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से जुड़ा प्रमोशन का धांसू प्लानMahendragarh City News: महेंद्रगढ़ के मोहल्ला सैनीपुरा में 48 लाख से आधुनिक नाला निर्माण शुरू, विधायक कंवर सिंह यादव ने किया शुभारंभASI Narendra Kumar Death Jathlana: हरियाणा पुलिस के एएसआई नरेंद्र कुमार का निधन, नींद में ही रुक गईं सांसें, महकमे में शोकअमृता के रजत जीता, भारतीय महिलाओं का अंडर-23 विश्व कुश्ती में दो पदकों के साथ अभियान समाप्तOldest wing walker: उम्र सिर्फ एक नंबर, 99 साल की महिला ने विमान के पंखों पर खड़े होकर भरी उड़ानBollywood News: शाहरुख खान की ‘किंग’ को लेकर बड़ा अपडेट, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से जुड़ा प्रमोशन का धांसू प्लानMahendragarh City News: महेंद्रगढ़ के मोहल्ला सैनीपुरा में 48 लाख से आधुनिक नाला निर्माण शुरू, विधायक कंवर सिंह यादव ने किया शुभारंभASI Narendra Kumar Death Jathlana: हरियाणा पुलिस के एएसआई नरेंद्र कुमार का निधन, नींद में ही रुक गईं सांसें, महकमे में शोक

Rewari Accident News: धारूहेड़ा में एनएच-48 पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराया एल्यूमिनियम से भरा ट्रक, ड्राइवर की मौके पर मौत

ppravesh kaushik
शेयर करें
Rewari Accident News: धारूहेड़ा में एनएच-48 पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराया एल्यूमिनियम से भरा ट्रक, ड्राइवर की मौके पर मौत

धारूहेड़ा में एनएच-48 पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराया एल्यूमिनियम से भरा ट्रक, ड्राइवर की मौके पर मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Rewari Accident News: जिले के धारूहेड़ा क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर जंगल बेबलर के सामने सड़क किनारे खड़े रोड़ी से भरे एक ट्रक में पीछे से आ रहे एल्यूमिनियम प्लेटों से लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भयानक भिड़ंत में पीछे वाले ट्रक के ड्राइवर की केबिन में फंसने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान अजमेर (राजस्थान) निवासी लगभग 30 वर्षीय अर्जुन के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कटर की मदद से ट्रक की बॉडी को कटवाकर शव को बाहर निकाला तथा पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन

तकनीकी खराबी के कारण सड़क किनारे खड़ा था ट्रक

जांच अधिकारी सतेंद्र ने जानकारी दी कि एल्यूमिनियम प्लेटों से भरा ट्रक जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था। धारूहेड़ा में जंगल बेबलर के पास एक रोड़ी से भरा ट्रक सड़क किनारे खड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि यह ट्रक किसी तकनीकी खराबी के कारण वहां खड़ा किया गया था। रात करीब 3 बजे पीछे से तेज गति से आ रहा एल्यूमिनियम लदा ट्रक नियंत्रण खो बैठा और खड़े ट्रक में जा घुसा।

केबिन में बुरी तरह फंसा ड्राइवर, मौके से फरार हुआ खराब ट्रक का चालक

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एल्यूमिनियम ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर अर्जुन केबिन के अंदर ही बुरी तरह फंस गया। गंभीर चोटें आने और मौके पर ही दम तोड़ देने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

वहीं, हादसे के बाद सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस अब फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है और उसकी पुख्ता जानकारी जुटाने में लगी है।

हाईवे पर लगा लंबा जाम

इस दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे-48 पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और क्षतिग्रस्त ट्रकों को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात सुचारू रूप से चालू कराया। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और दुर्घटना के असली कारणों की गहराई से जांच कर रही है।

यह भी देखें – नारनौल में महाराजा अग्रसेन चौक के सौंदर्यीकरण पर उठे सवाल, उद्घाटन के कुछ ही दिन बाद गिरी प्रतिमा की नई गुमटी, लोगों ने की जांच की मांग

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रेवाड़ी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।