Breaking News
Kaithal medical college accident: कैथल में निर्माणाधीन भगवान परशुराम मेडिकल कॉलेज की सीढ़ियों से गिरकर मजदूर की मौतपंजाब में आज से बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश के आसार; 11 जिलों में तेज हवाओं का अलर्टAmbala cyber crime: अंबाला में 6.42 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, यूपी से गिरफ्तार हुए दो शातिर आरोपीWorld Polio Day: विश्व पोलियो दिवस आज, जानिए इस गंभीर बीमारी का इतिहास, महत्व और साल 2026 की थीमHaryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, 9 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारीKaithal medical college accident: कैथल में निर्माणाधीन भगवान परशुराम मेडिकल कॉलेज की सीढ़ियों से गिरकर मजदूर की मौतपंजाब में आज से बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश के आसार; 11 जिलों में तेज हवाओं का अलर्टAmbala cyber crime: अंबाला में 6.42 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, यूपी से गिरफ्तार हुए दो शातिर आरोपीWorld Polio Day: विश्व पोलियो दिवस आज, जानिए इस गंभीर बीमारी का इतिहास, महत्व और साल 2026 की थीमHaryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, 9 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी

Rewari : रेवाड़ी में जन्माष्टमी उत्सव पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो गाड़ी जब्त

Rewari : रेवाड़ी में जन्माष्टमी उत्सव पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो गाड़ी जब्त

प्रतीकात्मक चित्रण

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Rewari : हरियाणा के रेवाड़ी जिले में कानून को ठेंगा दिखाने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने सख्त शिकंजा कसा है। सीआईए रेवाड़ी पुलिस टीम ने बोडिया कमालपुर गांव में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर एक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान खुलेआम हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले चार शातिर आरोपियों को धर दबोचा है।

पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी भी बरामद कर ली है। खास बात यह है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से दो शातिर बदमाशों के खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में 16 गंभीर मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान फैलाई थी दहशत

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव बोडिया कमालपुर निवासी एक पूर्व सैनिक और स्थानीय मंदिर कमेटी के सदस्य अभय सिंह ने सदर थाना रेवाड़ी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में बताया गया था कि गत 4-5 सितंबर की दरमियानी रात को उनके गांव के मंदिर परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में ‘मटकी फोड़’ कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था। इस धार्मिक आयोजन में गांव की महिलाओं और पुरुषों समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

इसी दौरान एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी में सवार होकर चार बदमाश वहां पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी से उतरते ही आरोपियों में से प्रमोद उर्फ सोनू और विकास उर्फ चिक्कू ने अपने पास रखे अवैध पिस्तौलों से ताबड़तोड़ कई राउंड हवाई फायर किए, जिससे कार्यक्रम में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल पैदा हो गया।

इतना ही नहीं, जाते-जाते आरोपियों ने अगले दिन का कार्यक्रम न होने देने और बीच में आने वाले किसी भी व्यक्ति को जान से मारने की खुली धमकी दी और मौके से फरार हो गए।

नामजद आरोपियों की हुई पहचान

शिकायत मिलने के तुरंत बाद रेवाड़ी सदर थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस द्वारा पकड़े गए चारों आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  1. प्रमोद उर्फ सोनू (निवासी बोडिया कमालपुर)

  2. विकास उर्फ चिकू (निवासी मांढिया खुर्द)

  3. संजीत उर्फ बचिया

  4. धर्मेंद्र उर्फ शोले

पुलिस रिमांड पर मुख्य आरोपी, गाड़ी बरामद

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) हेमेंद्र कुमार मीणा ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए और जांच सीआईए रेवाड़ी के इंचार्ज निरीक्षक संजय कुमार को सौंपी। सीआईए टीम ने तकनीकी सुरागों और पुख्ता सूचना के आधार पर सोमवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र उर्फ शोले के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी को भी बरामद कर लिया है। मंगलवार को पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर मौके की निशानदेही (डिमार्केशन) कराई।

अदालत में पेश करने के बाद आरोपी संजीत उर्फ बचिया और धर्मेंद्र उर्फ शोले को न्यायिक हिरासत ( जेल ) भेज दिया गया है।

वहीं, अवैध हथियारों की बरामदगी और उनके अन्य आपराधिक नेटवर्क का खुलासा करने के लिए मुख्य आरोपी प्रमोद उर्फ सोनू और विकास उर्फ चिक्कू को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए गहनता से पूछताछ कर रही है।

यह भी देखें –  थार से उतरकर टॉयलेट कर रहे दोस्त के सिर में मारी रॉड, रेवाड़ी में BJP नेता के भतीजे की हत्या

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रेवाड़ी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।