Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Rewari News: थार से उतरकर टॉयलेट कर रहे दोस्त के सिर में मारी रॉड, रेवाड़ी में BJP नेता के भतीजे की हत्या

Rewari News: थार से उतरकर टॉयलेट कर रहे दोस्त के सिर में मारी रॉड, रेवाड़ी में BJP नेता के भतीजे की हत्या

थार से उतरकर टॉयलेट कर रहे दोस्त के सिर में मारी रॉड

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Rewari News: रेवाड़ी जिले में दोस्ती के कत्ल का एक ऐसा रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। भाड़ावास रोड पर स्थित एचपीसीएल (HPCL) प्लांट के पास सुनसान इलाके में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह के 40 वर्षीय भतीजे जितेंद्र यादव की लोहे की रॉड से प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि इस खूनी वारदात को अंजाम किसी अजनबी ने नहीं, बल्कि जितेंद्र के बचपन के जिगरी दोस्त और कंस्ट्रक्शन ठेकेदार प्रवीण ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिया। पूरी वारदात पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज देखकर पुलिस भी हैरान है।

थार से उतरे, मौका देखकर पीछे से किया हमला

विज्ञापन

घटना सोमवार शाम की है। गांव कमालपुर के रहने वाले पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह के मुताबिक उनका भतीजा जितेंद्र दोपहर को बाइक लेकर डेयरी जाने की बात कहकर घर से निकला था। शाम को उसे गांव के बस अड्डे पर भी देखा गया था। लेकिन बाद में वह अपने दोस्त प्रवीण और उसके साथियों के साथ ब्लैक कलर की थार गाड़ी में सवार हो गया।

CCTV फुटेज खंगालने पर पता चला कि काले रंग की थार भाड़ावास रोड पर एचपीसीएल प्लांट के पास एक सुनसान कच्चे रास्ते पर आकर रुकती है। थोड़ी देर बाद जितेंद्र गाड़ी से उतरकर कुछ दूरी पर टॉयलेट करने लगता है। इसी दौरान प्रवीण थार से बाहर निकलता है और आसपास नजर दौड़ाता है कि कोई देख तो नहीं रहा। जैसे ही रास्ता साफ दिखता है, प्रवीण दोनों हाथों से लोहे की रॉड पकड़कर पूरी ताकत के साथ जितेंद्र के सिर पर पीछे से वार कर देता है।

जमीन पर गिरने के बाद भी रॉड से बरसाए ताबड़तोड़ वार

हमला इतना जोरदार था कि जितेंद्र लहूलुहान होकर औंधे मुंह जमीन पर गिर पड़ा। दरिंदगी की हद तो तब पार हो गई जब जमीन पर बेसुध पड़े जितेंद्र पर प्रवीण ने एक के बाद एक तीन और ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद गाड़ी में बैठा दूसरा साथी प्रवीण को खींचकर थार की तरफ ले गया और सभी आरोपी तेजी से गाड़ी भगाकर मौके से फरार हो गए। बाद में वहां से गुजर रहे राहगीरों और सरपंच की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

5 साल विदेश में रहकर लौटा था जितेंद्र, वजह तलाश रही पुलिस

मृतक जितेंद्र के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चाचा उत्तम सिंह ने बताया कि जितेंद्र करीब 5 साल तक दो-तीन अलग-अलग देशों में रहा था। करीब 3 साल पहले पिता के निधन के बाद वह गांव लौट आया था और फिर  यहीं रहकर खेती-बाड़ी संभालने लगा था। जितेंद्र अपने पीछे 18 साल के बेटे और 16 साल की बेटी को छोड़ गया है। आरोपी प्रवीण भी शादीशुदा है और दोनों के बीच बरसों पुरानी गहरी दोस्ती थी। दोनों के परिवारों को समझ नहीं आ रहा कि आखिर प्रवीण ने इतना भयानक कदम क्यों उठाया।

मुख्य आरोपी प्रवीण नामजद, तलाश में जुटीं पुलिस की टीमें

मामले की जानकारी देते हुए मॉडल टाउन थाना पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों की लिखित शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी प्रवीण ठेकेदार को नामजद करते हुए थार में सवार दो-तीन अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या (BNS की संबंधित धाराओं) का केस दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर हत्या के पीछे की असली वजह का पर्दाफाश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें–  हरियाणा में तेजी से फैल रहा ओरल कैंसर, जानिए क्यों बढ़ रहे ICMR के आंकड़े

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रेवाड़ी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।