Breaking News
Narnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ताNarnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

Rewari : ओवरस्पीड और बिना दस्तावेजों के दौड़ रहा था ऑटो, कार से टक्कर के बाद पलटने से मची चीख-पुकार

ppravesh kaushik
Rewari : ओवरस्पीड और बिना दस्तावेजों के दौड़ रहा था ऑटो, कार से टक्कर के बाद पलटने से मची चीख-पुकार

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

 Rewari : रेवाड़ी शहर के सेक्टर-18 मोड़ पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में छात्राओं से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। कार की टक्कर के बाद हुए इस हादसे में ऑटो में सवार करीब 12 छात्राएं घायल हो गईं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के वक्त ऑटो में क्षमता से अधिक छात्राएं सवार थीं।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर सेक्टर-18 स्थित महिला कॉलेज से छात्राओं को लेकर एक ऑटो बस स्टैंड की तरफ आ रहा था। जैसे ही ऑटो सेक्टर-18 मोड़ पर पहुंचा, एक कार से उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क पर पलट गया, जिससे उसमें बैठी करीब 12 छात्राएं घायल हो गईं।

घायलों में मुस्कान, कशिश, पिंकी, कुमकुम, मोनिका, सोनिया और चिनाया सहित अन्य छात्राएं शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए ऑटो में फंसी छात्राओं को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना देकर अस्पताल पहुंचाया।

जांच में यह भी सामने आया है कि ऑटो चालक रोहित बिना वैध दस्तावेजों के वाहन चला रहा था। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि ऑटो की आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) कोर्ट में जमा है और चालक के पास प्रदूषण प्रमाणपत्र तथा ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। ऑटो की तेज रफ्तार को इस भीषण हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

इस दुर्घटना के बाद कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बस स्टैंड से सेक्टर-18 महिला कॉलेज की दूरी करीब तीन किलोमीटर है।

हालांकि सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाओं के लिए स्पेशल बसें चलाई हुई हैं, लेकिन बस स्टैंड से कॉलेज तक छात्राओं के आवागमन के लिए कोई सुचारू परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं है। मजबूरन छात्राओं को ऑटो का सहारा लेना पड़ता है या फिर पैदल ही सफर तय करना पड़ता है। कॉलेज आउटर सर्कुलर रोड पर स्थित होने और परिवहन साधन न मिलने के कारण छात्राएं रोज जोखिम भरा सफर करने को विवश हैं।

यह भी देखें – झज्जर में ड्रेन-8 के पास भीषण हादसा, काली स्कॉर्पियो ने बाइक को दो बार कुचला, पति की मौत

विज्ञापन

रेवाड़ी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।