Breaking News
Narnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ताNarnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

Rewari Crime: रेवाड़ी में दिनदहाड़े दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या, कार से बाइक को टक्कर मारकर दिया वारदात को अंजाम, IGU यूनिवर्सिटी विवाद

AAmandeep Singh
Rewari Crime: रेवाड़ी में दिनदहाड़े दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या, कार से बाइक को टक्कर मारकर दिया वारदात को अंजाम, IGU यूनिवर्सिटी विवाद

रेवाड़ी में दिनदहाड़े दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या, कार से बाइक को टक्कर मारकर दिया वारदात को अंजाम, IGU यूनिवर्सिटी विवाद

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Rewari Crime: रेवाड़ी में शुक्रवार की दोपहर एक खौफनाक वारदात से दहल गई। गोकलपुर गांव के समीप बाइक सवार तीन युवकों को पहले एक तेज रफ्तार कार ने सीधी टक्कर मारकर गिरा दिया, जिसके बाद कार से उतरे हमलावरों ने लाठी-डंडों और तेजधार हथियारों से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इस कदर बेरहमी से किया गया कि दो युवकों ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया, जबकि उनका तीसरा साथी लहूलुहान हालत में पड़ा रहा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आनन-फानन में घायल को रेवाड़ी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, इस खूनी हमले के पीछे इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी (IGU) के पास दो गुटों में हुआ आपसी विवाद मुख्य वजह बताया जा रहा है।

विज्ञापन

एक मृतक था नन्हीं बच्ची का पिता, दूसरा कॉलेज छात्र

इस हमले में जान गंवाने वालों में मांड्य गांव का रहने वाला 22 वर्षीय जतिन और निगानियावास निवासी 20 वर्षीय हिमेश शामिल हैं। जतिन शादीशुदा था और एक छोटी बेटी का पिता था। वह रेवाड़ी की ही एक निजी कंपनी में नौकरी करता था और सुबह रोजाना की तरह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। वहीं, दूसरा मृतक हिमेश किशन लाल कॉलेज (KL College) का छात्र बताया गया है। दोनों के परिवारों में इस घटना के बाद से मातम पसरा हुआ है।

यूनिवर्सिटी से शुरू हुई थी रंजिश की आग, बुलाई गई थी ‘पंचायत’

गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान बुढ़ाना गांव निवासी यशपाल के रूप में हुई है। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों ने आपस में समय तय कर अपने-अपने समर्थकों व साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद विवाद खूनी रूप ले गया और गोकलपुर के पास जतिन, हिमेश और यशपाल को घेरकर उन पर हमला बोल दिया गया। हालांकि, इस पूरे विवाद में इन तीनों युवकों की क्या भूमिका थी, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट पर चिपका रखी थी टेप

मामले में एक प्रत्यक्षदर्शी के चौंकाने वाले खुलासे ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। चश्मदीद के मुताबिक, विवाद की शुरुआत यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट से ही हो गई थी। इसके बाद एक गुट के समर्थन में बड़ी संख्या में गाड़ियां और बाइकें आ पहुंचीं।

हमलावरों ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत अपनी बाइकों और कारों की नंबर प्लेट पर काली टेप चिपका रखी थी, ताकि सीसीटीवी या आम लोगों की नजर में उनकी पहचान न आ सके। हमलावर हाथों में लाठियां, डंडे और धारदार हथियार लहराते हुए पीछे पड़े थे, जिसके बाद उन्होंने इस खूनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की धरपकड़ की जा सके।

यह भी पढ़ें– Sonipat News: ACB की रेड की भनक लगते ही एसआई ने छत से लगाई छलांग, दोनों पैर टूटे

विज्ञापन

रेवाड़ी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।