Breaking News
Apple Superfan: 53 पुराने आईफोन लेकर स्टोर पहुंचा ऐपल का सुपरफैन, दुबई के इस शख्स का जुनून देख उड़ जाएंगे होशKarnal Crime: करनाल के राइस मिल में बड़ा घोटाला, 2 मुनीमों ने ट्रक मालिक संग मिलकर उड़ाए लाखों के चावल, 3 गिरफ्तारBhiwani Elderly Marathon: 60 और 65 की उम्र में कमाल! भिवानी के दो बुजुर्गों ने 2 घंटे से कम में पूरी की 21 KM की हाफ मैराथनFaridabad Crime: फरीदाबाद में नेवी कर्मी की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने बच्चों संग खाई चूहे मारने की दवाNarnaul: करवा चौथ केवल व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के अटूट विश्वास का प्रतीक हैApple Superfan: 53 पुराने आईफोन लेकर स्टोर पहुंचा ऐपल का सुपरफैन, दुबई के इस शख्स का जुनून देख उड़ जाएंगे होशKarnal Crime: करनाल के राइस मिल में बड़ा घोटाला, 2 मुनीमों ने ट्रक मालिक संग मिलकर उड़ाए लाखों के चावल, 3 गिरफ्तारBhiwani Elderly Marathon: 60 और 65 की उम्र में कमाल! भिवानी के दो बुजुर्गों ने 2 घंटे से कम में पूरी की 21 KM की हाफ मैराथनFaridabad Crime: फरीदाबाद में नेवी कर्मी की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने बच्चों संग खाई चूहे मारने की दवाNarnaul: करवा चौथ केवल व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के अटूट विश्वास का प्रतीक है

Rewari Crime News: रेवाड़ी के गज्जीवास गांव में पुलिस की रेड, 800 लीटर पेट्रोल और 700 लीटर थिनर बरामद

Rewari Crime News: रेवाड़ी के गज्जीवास गांव में पुलिस की रेड, 800 लीटर पेट्रोल और 700 लीटर थिनर बरामद

रेवाड़ी के गज्जीवास गांव में पुलिस की रेड, 800 लीटर पेट्रोल और 700 लीटर थिनर बरामद

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Rewari Crime News: रेवाड़ी जिले में तेल चोरी और इसके अवैध कारोबार के खिलाफ मॉडल टाउन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गज्जीवास गांव स्थित एक मकान और चारदीवारी वाले प्लॉट पर छापा मारकर 800 लीटर पेट्रोल और 700 लीटर थिनर (कुल 1500 लीटर) बरामद किया है।

मौके से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस इस पूरे सिंडिकेट और टैंकर चालकों की मिलीभगत की गहराई से जांच कर रही है।

विज्ञापन

मॉडल टाउन थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक पिकअप गाड़ी, आधा दर्जन से अधिक खाली ड्रम और टैंकरों से तेल निकालने में इस्तेमाल होने वाले विशेष उपकरण भी जब्त किए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस चारदीवारी वाले प्लॉट में करनावास स्थित तेल डिपो से निकलने वाले टैंकरों से तेल चोरी कर अवैध कारोबार चलाया जा रहा है।

जांच में सामने आया है कि करनावास तेल डिपो के आसपास के इलाकों में लंबे समय से तेल चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इस गिरोह के लोग डिपो से तेल लेकर निकलने वाले टैंकर चालकों के साथ कथित सांठगांठ कर तेल चोरी करते हैं और फिर उसे रेवाड़ी के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ राजस्थान के सीमावर्ती गांवों में सप्लाई करते हैं।

गौरतलब है कि इससे ठीक एक दिन पहले शनिवार को भी पुलिस ने खजूरी गांव के पास हाईवे पर कार्रवाई कर 2200 लीटर पेट्रोल और थिनर बरामद किया था। पिछले दो दिनों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाइयों से तेल तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

यह भी देखें – नारनौल में HTET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन, महावीर चौक पर फूंका पुतला, सरकार से की न्यायसंगत समाधान की मांग

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रेवाड़ी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।