Breaking News
Karwa Chauth Fashion Trends: इस व्रत पर बिखेरें अपने हुस्न का जादू, ट्रेंड में छाई हैं सुर्ख लाल रंग की ये 5 खूबसूरत साड़ियांSonipat News: सोनीपत में 37 लाख से ज्यादा की चोरी, बाजार गए परिवार के घर का ताला तोड़कर जेवर और नकदी ले उड़े चोररविवार सुबह चंडीगढ़ में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, मैराथन के चलते सुबह 5 से 9:30 बजे तक ट्रैफिक डायवर्टNavratri Recipe: व्रत में बनाएं शेफ संजीव कपूर की यह खास समा चावल पुलाव रेसिपी, साबूदाना खिचड़ी को कहें अलविदाFaridabad News: फरीदाबाद में टला बड़ा हादसा, प्रेमी से बहस के बाद आगरा नहर में कूदने पहुंची युवती को लोगों ने बचायाKarwa Chauth Fashion Trends: इस व्रत पर बिखेरें अपने हुस्न का जादू, ट्रेंड में छाई हैं सुर्ख लाल रंग की ये 5 खूबसूरत साड़ियांSonipat News: सोनीपत में 37 लाख से ज्यादा की चोरी, बाजार गए परिवार के घर का ताला तोड़कर जेवर और नकदी ले उड़े चोररविवार सुबह चंडीगढ़ में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, मैराथन के चलते सुबह 5 से 9:30 बजे तक ट्रैफिक डायवर्टNavratri Recipe: व्रत में बनाएं शेफ संजीव कपूर की यह खास समा चावल पुलाव रेसिपी, साबूदाना खिचड़ी को कहें अलविदाFaridabad News: फरीदाबाद में टला बड़ा हादसा, प्रेमी से बहस के बाद आगरा नहर में कूदने पहुंची युवती को लोगों ने बचाया

Rewari News: बावल की कंपनी में काम करने वाले युवक ने होटल के कमरे में फंदा लगाकर दी जान

ppravesh kaushik
Rewari News: बावल की कंपनी में काम करने वाले युवक ने होटल के कमरे में फंदा लगाकर दी जान

Rewari News: बावल की कंपनी में काम करने वाले युवक ने होटल के कमरे में फंदा लगाकर दी जान

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Rewari News: रेवाड़ी शहर के रेलवे रोड स्थित एक निजी होटल में महेंद्रगढ़ जिले के तिगरा गांव निवासी 32 वर्षीय सुशांत ने कथित तौर पर बैडशीट से पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक पिछले एक साल से अपनी पत्नी से पारिवारिक विवाद के चलते तनाव में था और पिछले पांच दिनों से होटल के इस कमरे में अकेला ठहरा हुआ था।

विज्ञापन

घटना की जानकारी उस समय मिली जब शनिवार दोपहर के बाद होटल का एक कर्मचारी किसी काम से उसके कमरे में पहुंचा। दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने और दरवाजा खुला होने पर उसने सुशांत का शव पंखे से लटका हुआ देखा। कर्मचारी ने तुरंत इसकी सूचना होटल प्रबंधन को दी, जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस और फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि सुशांत रेवाड़ी जिले के बावल की एक निजी कंपनी में कार्यरत था और शहर में ही एक किराए के मकान में रहता था। उसकी शादी करीब 10 वर्ष पूर्व हुई थी और उसका एक 5 वर्ष का बेटा भी है। पिछले लगभग एक साल से उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था, जिसके कारण उसकी पत्नी मायके में रह रही थी।

पुलिस की जांच जारी

शहर थाना प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि होटल के कमरे से शराब की बोतल मिलने की बात भी सामने आई है, हालांकि इससे मौत के वास्तविक कारणों को लेकर अभी कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकाला गया है।

पुलिस यह भी खंगाल रही है कि पांच दिनों के दौरान होटल में सुशांत के साथ कोई अन्य व्यक्ति मिलने आया था या नहीं। पुलिस ने परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना दे दी है। परिजनों के रेवाड़ी पहुंचने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी देखें –  हकेवि के 17 संकाय सदस्यों ने स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की विश्व के शीर्ष 02 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में बनाई जगह

विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।