Breaking News
New Zealand House Relocation: सामान नहीं, पूरा घर ही शिफ्ट कर देते हैं लोग! न्यूजीलैंड का यह वायरल वीडियो उड़ा देगा होशKaithal JCB Road Accident: कैथल में मामा के घर से लौट रहे 20 वर्षीय युवक को जेसीबी ने रौंदा, मौके पर मौत, ड्राइवर फरारNarnaul News: राजकीय महाविद्यालय कृष्णनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजितNarnaul: जिला में सेवा सेतु के 39 कैंप लगाए, 3073 नागरिकों ने किया योजनाओं के लिए आवेदन, मौके पर बनी 720 पेंशनमेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाNew Zealand House Relocation: सामान नहीं, पूरा घर ही शिफ्ट कर देते हैं लोग! न्यूजीलैंड का यह वायरल वीडियो उड़ा देगा होशKaithal JCB Road Accident: कैथल में मामा के घर से लौट रहे 20 वर्षीय युवक को जेसीबी ने रौंदा, मौके पर मौत, ड्राइवर फरारNarnaul News: राजकीय महाविद्यालय कृष्णनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजितNarnaul: जिला में सेवा सेतु के 39 कैंप लगाए, 3073 नागरिकों ने किया योजनाओं के लिए आवेदन, मौके पर बनी 720 पेंशनमेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगा

Rewari News: रेवाड़ी में कलयुगी मां की घिनौनी करतूत, नाबालिग बेटे को नशीली गोली देकर करती थी यौन शोषण, केस दर्ज

AAmandeep Singh
शेयर करें
Rewari News: रेवाड़ी में कलयुगी मां की घिनौनी करतूत, नाबालिग बेटे को नशीली गोली देकर करती थी यौन शोषण, केस दर्ज

रेवाड़ी में कलयुगी मां की घिनौनी करतूत, नाबालिग बेटे को नशीली गोली देकर करती थी यौन शोषण, केस दर्ज

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Rewari News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में इंसानियत और मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कोसली थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला पर अपने ही सगे नाबालिग बेटे को नशीली दवाएं खिलाकर यौन शोषण और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है। इस घिनौनी करतूत का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित बच्चे ने पूरी सच्चाई अपने सौतेले पिता को बताई।

लिव-इन पार्टनर ने खोला राज, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

विज्ञापन

पुलिस में शिकायत दर्ज कराने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह पिछले करीब पांच वर्षों से उक्त महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। महिला अपने पहले पति को छोड़ चुकी है और उसका नाबालिग बेटा भी उन्हीं के साथ रहता था। पीड़ित बच्चे ने हिम्मत जुटाकर अपने सौतेले पिता को मां की हरकतों के बारे में बताया। शुरुआत में जब सौतेले पिता को विश्वास नहीं हुआ, तो बच्चे ने अपने मोबाइल से बनाई गई वीडियो रिकॉर्डिंग सबूत के तौर पर दिखाई।

भांडा फूटते ही नींद की गोलियां खिलाकर हुई फरार

सच्चाई सामने आते ही सौतेले पिता ने गांव के सरपंच से संपर्क किया और मामले को पुलिस तक ले जाने की बात कही। इसकी भनक लगते ही आरोपी महिला ने शातिराना चाल चली। उसने रात के समय अपने लिव-इन पार्टनर को खाने या पानी में नींद की गोलियां दे दीं। जब वह बेहोश हो गया, तो महिला घर में रखी नकदी और कीमती जेवरात समेटकर रात के अंधेरे में ही फरार हो गई।

गुरुग्राम में छिपे होने की आशंका, पुलिस कर रही छापेमारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोसली थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

कोसली थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया, “नाबालिग बेटे के साथ उसकी सगी मां द्वारा यौन शोषण किए जाने की शिकायत मिली है। मामला दर्ज कर बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। प्राथमिक जांच में महिला के गुरुग्राम में किसी किराए के मकान में छिपे होने की जानकारी मिली है। पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और आरोपी महिला को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

यह भी पढ़ें– Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ को बड़ी सौगात, सीएम नायब सैनी ने नांगल चौधरी लॉजिस्टिक हब से पहली मालगाड़ी को दिखाई हरी झंडी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रेवाड़ी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।