Breaking News
Kaithal MBBS Student Death: हरियाणा की MBBS छात्रा ने मुजफ्फरनगर हॉस्टल में दी जान, माता-पिता दोनों हैं सरकारी टीचरNarnaul: किसानों की लाश पर बिछेगी बिजली की लाइन, निजीकरण के ख़िलाफ़ आंदोलन होगाRewari News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित मोबाइल विनिर्माण कंपनी के स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसाRohtak Food Safety Raid: रोहतक में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, 80 किलो खराब खोया मिट्टी में दबाया, कई जगह रेडNarnaul Crime News: नारनौल के गांव नूनी कलां में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, भाई ने की भाई की पीट-पीटकर हत्याKaithal MBBS Student Death: हरियाणा की MBBS छात्रा ने मुजफ्फरनगर हॉस्टल में दी जान, माता-पिता दोनों हैं सरकारी टीचरNarnaul: किसानों की लाश पर बिछेगी बिजली की लाइन, निजीकरण के ख़िलाफ़ आंदोलन होगाRewari News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित मोबाइल विनिर्माण कंपनी के स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसाRohtak Food Safety Raid: रोहतक में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, 80 किलो खराब खोया मिट्टी में दबाया, कई जगह रेडNarnaul Crime News: नारनौल के गांव नूनी कलां में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, भाई ने की भाई की पीट-पीटकर हत्या

Rewari News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित मोबाइल विनिर्माण कंपनी के स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा

Rewari News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित मोबाइल विनिर्माण कंपनी के स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा

रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित मोबाइल विनिर्माण कंपनी के स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Rewari News: रेवाड़ी जिले के बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित सेक्टर-5 के प्लॉट नंबर-10 पर बनी डीबीजी (DBG) कंपनी के स्क्रैप यार्ड में मंगलवार को दशहरे के अवकाश के दौरान अचानक भीषण आग लग गई।

इस मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी में छुट्टी के दिन आग लगने से स्क्रैप का भारी सामान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि अवकाश होने के कारण परिसर में कर्मचारी मौजूद नहीं थे, जिससे किसी प्रकार का बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही बावल थाना पुलिस और दमकल विभाग (फायर ब्रिगेड) की टीमें तत्परता से मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

सिक्योरिटी गार्ड की सतर्कता से टला बड़ा टल गया संकट

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 11 बजे कंपनी के स्क्रैप यार्ड से अचानक धुएं के गुबार उठने लगे। यार्ड से धुआं निकलता देख वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड की नजर तुरंत उस पर पड़ी। गार्ड ने बिना देर किए तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। कंट्रोल रूम के जरिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

बावल थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का काम शुरू किया। स्क्रैप में सामग्री अधिक होने के कारण आग पर नियंत्रण पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन लगभग एक घंटे के अथक प्रयास से आग को बुझा लिया गया।

समय रहते दमकल विभाग के पहुंचने और आग पर नियंत्रण पा लेने से कंपनी के अन्य हिस्सों को भारी नुकसान से बचा लिया गया। हालांकि, दशहरे की छुट्टी के दिन स्क्रैप यार्ड में यह आग कैसे लगी, इसके असली कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की गहनता से जांच कर रहे हैं, और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी देखें – नारनौल के गांव नूनी कलां में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, भाई ने की भाई की पीट-पीटकर हत्या

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रेवाड़ी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।