Breaking News
Jind News: जींद में केले से भरे ट्रक में मिला नशा, पुलिस ने 23 किलो चूरा पोस्त के साथ दो तस्कर दबोचेNarnaul News: नारनौल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकादिल्ली में एक्यूआई लगातार तीन दिन ‘खराब’ श्रेणी में रहने के बाद ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्जRohit Shetty Bigg Boss hosting: वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी का कड़ा तेवर, स्काउट और लव गिल की हरकतों पर लगाई क्लासRohtak Murder Case: रोहतक में छुट्टी पर आए CRPF जवान पति ने तेजधार हथियार से की पत्नी की हत्याJind News: जींद में केले से भरे ट्रक में मिला नशा, पुलिस ने 23 किलो चूरा पोस्त के साथ दो तस्कर दबोचेNarnaul News: नारनौल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकादिल्ली में एक्यूआई लगातार तीन दिन ‘खराब’ श्रेणी में रहने के बाद ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्जRohit Shetty Bigg Boss hosting: वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी का कड़ा तेवर, स्काउट और लव गिल की हरकतों पर लगाई क्लासRohtak Murder Case: रोहतक में छुट्टी पर आए CRPF जवान पति ने तेजधार हथियार से की पत्नी की हत्या

Rewari News: दोस्त की पत्नी को गलत नीयत से छुआ, पति ने चाकू से गोद डाला, मौत

Rewari News: दोस्त की पत्नी को गलत नीयत से छुआ, पति ने चाकू से गोद डाला, मौत

दोस्त की पत्नी को गलत नीयत से छुआ, पति ने चाकू से गोद डाला, मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Rewari News: हरियाणा के रेवाड़ी में त्योहार की खुशियां उस समय मातम और सनसनी में बदल गईं, जब रक्षाबंधन की छुट्टी पर साथ बैठकर शराब पी रहे दो दोस्तों के बीच खूनी जंग छिड़ गई। शक्ति नगर इलाके में एक किराए के कमरे पर चल रही पार्टी के दौरान दोस्त की पत्नी के साथ बदसलूकी को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने अपने ही साथी पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।

हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं वारदात में बीच-बचाव करने आई आरोपी की पत्नी भी चाकू लगने से जख्मी हो गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

नेपाल के एक ही गांव से आकर रेवाड़ी में कर रहे थे मजदूरी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 25 वर्षीय गोविंद के रूप में हुई है, जो रेवाड़ी के सेक्टर-19 स्थित एक पीजी (PG) में रसोइया (कुक) का काम करता था। आरोपी विक्रम उर्फ भीम भी उसी के गांव—नेपाल के कोटागढ़ी का रहने वाला है और फिलहाल शक्ति नगर में अपने परिवार के साथ किराए का मकान लेकर रह रहा था।

रक्षाबंधन के दिन छुट्टी होने के कारण गोविंद देर शाम विक्रम के कमरे पर पहुंचा था। दोनों कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे। देर रात शराब के नशे में धुत गोविंद ने कथित तौर पर गलत नीयत से विक्रम की पत्नी को छू लिया, जिसे देखकर विक्रम आपे से बाहर हो गया और रसोई से चाकू उठाकर गोविंद पर हमला बोल दिया।

बीच-बचाव में पत्नी भी हुई जख्मी, पड़ोसियों ने आरोपी को दबोचा

पति-पत्नी और गोविंद के बीच मची चीख-पुकार सुनकर जब विक्रम की पत्नी बीच-बचाव करने आगे आई, तो उस पर भी चाकू के वार लग गए, जिससे उसके कंधे और पीठ पर चोटें आईं। खून से लथपथ गोविंद को तड़पता छोड़ आरोपी विक्रम ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन चीख-पुकार सुनकर जमा हुए पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। गोविंद की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआईएमएस (PGIMS) रेफर कर दिया, जहां जांच के दौरान उसकी मौत हो गई।

दो बच्चों का पिता था मृतक, नेपाल से परिजनों के आने का इंतजार

मकान मालकिन सुमित्रा राव ने बताया कि वे रक्षाबंधन के सिलसिले में अपने मायके गई हुई थीं। आरोपी विक्रम पिछले करीब डेढ़ साल से उनके यहां किराए पर रह रहा था और उसकी पत्नी तथा बच्चे डेढ़ महीने पहले ही नेपाल से आए थे।

जांच अधिकारी ने बताया कि गोविंद और विक्रम अक्सर छुट्टी वाले दिन एक साथ बैठकर पार्टी करते थे। मृतक गोविंद के घर में उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं जो नेपाल में रहते हैं। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। शव का पोस्टमार्टम परिजनों के पहुंचने के बाद कराया जाएगा और महिला के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर लौटी चिलचिलाती गर्मी, मानसून की सुस्ती से बढ़ा पारा, जानें अपने जिले का हाल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रेवाड़ी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।