Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Khatu Shyam Special Train: खाटूधाम की राह हुई आसान: अब 'स्पेशल' नहीं, रोजाना चलेगी रेवाड़ी-रींगस ट्रेन; दिल्ली-NCR और अहीरवाल को बड़ी सौगात

AAmandeep Singh
खाटूधाम की राह हुई आसान: अब 'स्पेशल' नहीं, रोजाना चलेगी रेवाड़ी-रींगस ट्रेन; दिल्ली-NCR और अहीरवाल को बड़ी सौगात
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। दक्षिण हरियाणा और राजस्थान की सीमा पर बसे इलाकों के लिए रेलवे की ओर से साल की सबसे बड़ी खुशखबरी आई है। बाबा खाटूश्याम के दर्शनों के लिए जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं को अब स्पेशल ट्रेनों के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा। रेवाड़ी से रींगस के बीच चलने वाली जिस स्पेशल ट्रेन का संचालन अब तक त्योहारों या मेलों तक सीमित था, उसे अब स्थाई कर दिया गया है। इस फैसले के बाद अहीरवाल क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है, क्योंकि अब वे सुबह घर से निकलकर बाबा के दर्शन कर शाम तक वापस लौट सकेंगे।

मंत्रालय ने लगाई मुहर, सांसद की चिट्ठी का हुआ असर

विज्ञापन

दरअसल, इस रूट पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए गुरुग्राम के सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रेल मंत्रालय से इस ट्रेन को नियमित करने की पुरजोर पैरवी की थी। अब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद पत्र लिखकर इसकी जानकारी साझा की है कि ट्रेन नंबर 09637/38 अब स्थाई रूप से सेवा में रहेगी। इस ट्रेन के परमानेंट होने का सबसे बड़ा फायदा उन नौकरीपेशा और आम यात्रियों को भी होगा जो रेवाड़ी से नारनौल और नीमकाथाना के बीच रोजाना सफर करते हैं।

समय सारणी और ठहराव: नोट कर लें पूरा शेड्यूल

नई समय सारणी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 09637 रोजाना सुबह 11:00 बजे रेवाड़ी जंक्शन से अपनी यात्रा शुरू करेगी और दोपहर 02:20 बजे रींगस स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 09638 दोपहर 02:55 बजे रींगस से रवाना होकर शाम 06:20 बजे वापस रेवाड़ी आ जाएगी। यह ट्रेन रास्ते में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीमकाथाना, कांवट और श्रीमाधोपुर जैसे स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे ग्रामीण अंचल के यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।

दैनिक यात्रियों और भक्तों में उत्साह

दैनिक रेल यात्री संघ के प्रधान योगिंद्र चौहान ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र की पुरानी मांग का पूरा होना बताया है। वर्तमान में इस ट्रेन में 8 जनरल कोच और 2 गार्ड श्रेणी के डिब्बे समेत कुल 10 कोच होंगे। हालांकि, स्थानीय लोगों की मांग है कि आने वाले समय में भीड़ को देखते हुए कोच की संख्या और बढ़ाई जाए। फिलहाल, ट्रेन के नियमित होने से खाटूश्याम जाने वाले भक्तों को अब बसों के महंगे किराए और धक्कों से मुक्ति मिल जाएगी।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।