Breaking News
Horoscope Update: पुराने अटके काम होंगे पूरे या बढ़ेगी मुश्किलें? जानिए सभी 12 राशियों का हालShocking Stunt Viral: ‘तू ऊपर चढ़ेगा तो मैं तुझसे ऊपर’, दो दोस्तों की सनकी शर्त ने पहुंचा दिया मौत के मुहाने परNarnaul Mandi Update: नारनौल नई अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद का रोस्टर जारी, 12 अक्टूबर से तय तिथियों के अनुसार होगी किसानों की फसल की खरीदPanipat News: पानीपत में यमुना स्नान करने जा रहे परिवार की सीएनजी कार में लगी भीषण आगRewari Theft News: बावल में चोरों का आतंक, हसनपुरा मोहल्ला में मकान का ताला तोड़कर 90 हजार नकदी चोरी, रेलवे रोड स्थित मंदिर के दानपात्र पर भी बोला धावाHoroscope Update: पुराने अटके काम होंगे पूरे या बढ़ेगी मुश्किलें? जानिए सभी 12 राशियों का हालShocking Stunt Viral: ‘तू ऊपर चढ़ेगा तो मैं तुझसे ऊपर’, दो दोस्तों की सनकी शर्त ने पहुंचा दिया मौत के मुहाने परNarnaul Mandi Update: नारनौल नई अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद का रोस्टर जारी, 12 अक्टूबर से तय तिथियों के अनुसार होगी किसानों की फसल की खरीदPanipat News: पानीपत में यमुना स्नान करने जा रहे परिवार की सीएनजी कार में लगी भीषण आगRewari Theft News: बावल में चोरों का आतंक, हसनपुरा मोहल्ला में मकान का ताला तोड़कर 90 हजार नकदी चोरी, रेलवे रोड स्थित मंदिर के दानपात्र पर भी बोला धावा

Rewari Theft News: बावल में चोरों का आतंक, हसनपुरा मोहल्ला में मकान का ताला तोड़कर 90 हजार नकदी चोरी, रेलवे रोड स्थित मंदिर के दानपात्र पर भी बोला धावा

ppravesh kaushik
Rewari Theft News: बावल में चोरों का आतंक, हसनपुरा मोहल्ला में मकान का ताला तोड़कर 90 हजार नकदी चोरी, रेलवे रोड स्थित मंदिर के दानपात्र पर भी बोला धावा

Rewari Theft News: बावल में चोरों का आतंक, हसनपुरा मोहल्ला में मकान का ताला तोड़कर 90 हजार नकदी चोरी, रेलवे रोड स्थित मंदिर के दानपात्र पर भी बोला धावा

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Rewari Theft News: रेवाड़ी जिले के बावल क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौसले पूरी तरह बुलंद नजर आ रहे हैं। चोरों ने एक ही रात में दो अलग-अलग जगहों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दी है।

पहली घटना बावल के मोहल्ला हसनपुरा की है, जहां चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 90 हजार रुपए की नकदी चुरा ली। वहीं, दूसरी घटना रेलवे रोड स्थित देवी माता मंदिर की है, जहां चोरों ने रात के समय दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

विज्ञापन

मकान में हुई चोरी के मामले में आसपास के सीसीटीवी कैमरे खराब मिलने के कारण चोरों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है, जबकि मंदिर में हुई चोरी की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

काम से बाहर गया था परिवार, सूना घर देख चोरों ने किया हाथ साफ

मोहल्ला हसनपुरा निवासी अश्वनी शर्मा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह 1 अक्टूबर को अपनी पत्नी के साथ किसी निजी काम से घर से बाहर गए हुए थे। जब वे 6 अक्टूबर को वापस अपने घर लौटे, तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर कमरों का सारा सामान बिखरा हुआ था और ऊपर बने कमरे का ताला भी टूटा हुआ पाया गया।

जब उन्होंने घर की तलाशी ली, तो अलमारी में रखी करीब 85 से 90 हजार रुपए की नकदी गायब मिली। पीड़ित परिवार को आशंका है कि यह चोरी 5 और 6 अक्टूबर की दरमियानी रात को की गई है। मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खराब होने की वजह से चोरों की आवाजाही का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस मामले में बावल थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 305 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

रेलवे रोड स्थित देवी माता मंदिर में भी चोरी

दूसरी ओर, बावल के रेलवे रोड पर स्थित प्राचीन देवी माता मंदिर में भी चोरों ने रात के वक्त धावा बोल दिया। सुबह जब मंदिर के पुजारी पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मंदिर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि मंदिर का दानपात्र (गुल्लक) भी टूटा हुआ था और सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।

पुजारी ने जब मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की, तो उसमें एक संदिग्ध युवक मंदिर के अंदर घुसकर दानपात्र का ताला तोड़ते और चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए साफ दिखाई दे रहा है।

हालांकि, दानपात्र में कुल कितनी नकदी थी, इसकी अभी सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पहले भी मंदिरों को बना चुके हैं निशाना

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भी बावल के रेवाड़ी रोड स्थित एक अन्य मंदिर में चोरों ने दानपात्र का ताला तोड़कर नकदी चोरी की थी।

लगातार मंदिरों और सूने मकानों को निशाना बनाए जाने की इन वारदातों से स्थानीय लोगों में रोष है और पुलिस गश्त व सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों के खुलासे के लिए तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही है।

यह भी देखें –  महेंद्रगढ़ में आर्य महासम्मेलन का हुआ शुभारंभ, 100 कुंडीय महायज्ञ के साथ गूंजे वैदिक मंत्र, विधायक कंवर सिंह यादव ने की शिरकत

विज्ञापन

रेवाड़ी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।