Breaking News
Rahul Priyanka Gandhi Protest: दिल्ली में संविधान की कॉपी लेकर सड़क पर लेटीं प्रियंका, राहुल गांधी संग फिर हिरासत मेंHoroscope Update: वक्री शनि का स्व-नक्षत्र में प्रवेश! 9 अक्टूबर से इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, चमकेगी किस्मतNavratri Puja Samagri List: नवरात्रि पूजा सामग्री कलश स्थापना से लेकर अखंड ज्योति तक, नोट करें हर जरूरी सामानNarnaul Update: जिला जेल में लगी लोक अदालत, सीजेएम नीलम कुमारी ने कैदियों को दी कानूनी सहायता की जानकारी, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजाRohtak Student Blackmail: रोहतक में इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी नासूर, छात्रा को नशीली ड्रिंक पिलाकर रेप, न्यूड वीडियो से किया ब्लैकमेलRahul Priyanka Gandhi Protest: दिल्ली में संविधान की कॉपी लेकर सड़क पर लेटीं प्रियंका, राहुल गांधी संग फिर हिरासत मेंHoroscope Update: वक्री शनि का स्व-नक्षत्र में प्रवेश! 9 अक्टूबर से इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, चमकेगी किस्मतNavratri Puja Samagri List: नवरात्रि पूजा सामग्री कलश स्थापना से लेकर अखंड ज्योति तक, नोट करें हर जरूरी सामानNarnaul Update: जिला जेल में लगी लोक अदालत, सीजेएम नीलम कुमारी ने कैदियों को दी कानूनी सहायता की जानकारी, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजाRohtak Student Blackmail: रोहतक में इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी नासूर, छात्रा को नशीली ड्रिंक पिलाकर रेप, न्यूड वीडियो से किया ब्लैकमेल

Rise And Fall 2: प्रियंका चाहर चौधरी पर भड़के शहजाद पूनावाला, कहा ‘गोल्ड डिगर’, दी थप्पड़ मारने की धमकी

GGaganpreet Kaur
Rise And Fall 2: प्रियंका चाहर चौधरी पर भड़के शहजाद पूनावाला, कहा 'गोल्ड डिगर', दी थप्पड़ मारने की धमकी

प्रियंका चाहर चौधरी पर भड़के शहजाद पूनावाला, कहा ‘गोल्ड डिगर’

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Rise And Fall 2: टीवी के बहुचर्चित रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ (Rise And Fall 2) के ऑन-एयर होते ही घर के अंदर का माहौल गरमाने लगा है। शो को शुरू हुए अभी सिर्फ तीन दिन का ही वक्त बीता है और कंटेस्टेंट्स के बीच पैंतरेबाजी और जुबानी जंग का स्तर काफी ऊपर जा चुका है। पहले ही हफ्ते में सिवेट तोमर और शहजाद पूनावाला के झगड़े के बाद सिवेट को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। अब घर के अंदर एक नया बवंडर खड़ा हो गया है, जहां टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी और राजनेता-कंटेस्टेंट शहजाद पूनावाला आपस में भिड़ गए हैं।

‘मैन चाल’ पर शुरू हुआ विवाद, शहजाद ने प्रियंका को दिया ‘गोल्ड डिगर’ का टैग

विज्ञापन

शो के मेकर्स द्वारा जारी किए गए नए प्रोमो में घर के अंदर का तनाव साफ देखा जा सकता है। प्रोमो की शुरुआत में प्रियंका चाहर चौधरी हॉल एरिया में बैठी नजर आती हैं और तंज कसते हुए ‘मैन चाल’ शब्द का इस्तेमाल करती हैं। वह कहती हैं, “मैन चाल सुना है? सुना नहीं है तो दिखाया नहीं है, दिखाऊं?” प्रियंका की यह बात सुनकर पास से गुजर रहे शहजाद पूनावाला चुप नहीं रहे। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा, “गोल्ड डिगर सुना है? गोल्ड डिगर तो बहुत ही कॉमन शब्द है।”

बात यहीं नहीं रुकी, शहजाद ने कैमरे की ओर देखते हुए प्रियंका पर निशाना साधा और कहा, “आज का प्रीडिक्शन सुन लो, प्रियंका जी अब विक्टिम कार्ड खेलेंगी और तमाशा करेंगी।”

रोते-रोते फूटा प्रियंका का दर्द: “नीच इंसान की वजह से रातभर नहीं सो पाई”

शहजाद की इस टिप्पणी के बाद प्रियंका का सब्र का बांध टूट गया। वह घर के बाकी सदस्यों के सामने बेहद भावुक हो गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। अपना दर्द बयां करते हुए प्रियंका ने कहा, “यह बंदा यहां से भी पिटकर जाएगा। मुझे कल रात इसने गोल्ड डिगर बोला है। इस नीच इंसान की वजह से मैं एक मिनट के लिए भी रात को सो नहीं पाई हूं। मेरे पूरे परिवार को पालने वाली मैं अकेली हूं और यह मुझे ऐसा बोलेगा?”

“तमाचा यहां खाएगा और तालियां बाहर बजेंगी” — धमकी के बाद शहजाद ने उतारा माइक

प्रियंका को रोते और बोलते देख शहजाद पूनावाला एक बार फिर भड़क गए और बोले, “सुबह-सुबह ड्रामा शुरू हो गया।” इस पर प्रियंका का पारा और चढ़ गया। उन्होंने तल्ख लहजे में चेतावनी देते हुए कहा, “तमाचा यहां खाएगा और तालियां उतनी ही जोर से बाहर बजेंगी।”

प्रियंका द्वारा थप्पड़ मारे जाने की बात सुनते ही शहजाद पूनावाला आपा खो बैठे। उन्होंने गुस्से में कहा, “मैं यह सब बकवास और धमकियां बर्दाश्त नहीं कर सकता, मेरा हो गया।” इसके बाद शहजाद ने अपना माइक उतार फेंका और वहां से चले गए। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद अब देखना दिलचस्प होगा कि शो के मेकर्स और होस्ट इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाते हैं।

यह भी पढ़ें–  रीति तिवारी पर बुरी तरह भड़के सलमान खान, कहा ‘अब तक की सबसे घटिया हरकत’

विज्ञापन

जीवन शैली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।