Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

राजस्थान में सड़क हादसा: अजमेर में बजरी से भरा डंपर अनियंत्रित होकर बाइक पर गिर गया, दो भाइयों की मौत

VVinita Kohli
राजस्थान में सड़क हादसा: अजमेर में बजरी से भरा डंपर अनियंत्रित होकर बाइक पर गिर गया, दो भाइयों की मौत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जयपुर: राजस्थान के अजमेर जिले में बृहस्पतिवार रात सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पीसांगन थानाक्षेत्र के लेसवा गांव में बजरी से भरा डंपर असंतुलित होकर मोटरसाइकिल पर गिर गया। इस हादसे में गोविंदगढ़ के रहने वाले अभिषेक सेन (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके छोटे भाई आशीष सेन (23) गंभीर रूप से घायल हो गए और देर रात अस्पताल में इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद डंपर ड्राइवर मौके से फरार हो गया जबकि उसके मालिक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि डंपर को जब्त कर लिया गया है। हादसे के बाद, स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार सुबह, प्रदर्शनकारियों ने गोविंदगढ़ शहर को भी बंद कर दिया। हालांकि, पुलिस ने समझा-बुझाकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया।

विज्ञापन

अजमेर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।