Rohit Shetty Bigg Boss hosting: विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। शो में हर दिन होने वाले ड्रामे, तीखी नोकझोंक और टास्क ने खेल का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। इस हफ्ते घर के अंदर काजी तौकीर और यंग डीएसए, आसिफ खान व स्काउट ओपी के बीच जबरदस्त तनातनी देखने को मिली। वहीं, इस हफ्ते के तमाम घटनाक्रमों का लेखा-जोखा लेने और कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने के लिए बॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी ‘वीकेंड का वार’ के मंच पर उतर चुके हैं। सलमान खान की जगह इस बार होस्ट की कुर्सी संभालने वाले रोहित शेट्टी का अंदाज आते ही तेवर दिखाने वाला रहा है।
आसिफ खान और उनकी ‘बुली गैंग’ पर बरसे रोहित
#WeekendKaVaar Promo!!
ROHIT SHETTY SLAMS AASIF & GIVES SCOUT A REALITY CHECK!#BiggBoss20 #WeekendKaVaar #RohitShetty #ScoutOP #AasifKhan https://t.co/K6ebqI6B3O
— Livefeed Updates (@BBossLivefeed) October 23, 2026
सामने आए नए प्रोमो वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रोहित शेट्टी ने शो में एंट्री लेते ही स्पष्ट कर दिया कि उनके पास कोई तैयार स्क्रिप्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि वे खुद शो के सभी एपिसोड्स को बारीकी से देखकर आए हैं और जो कुछ भी कहेंगे, वह अपने अनुभव के आधार पर कहेंगे। इसके बाद उन्होंने सीधे तौर पर आसिफ खान को कटघरे में खड़ा कर दिया। रोहित ने पूछा कि काजी के साथ उनका क्या विवाद था। जब आसिफ ने सफाई देने की कोशिश की, तो निर्देशक ने उन्हें रोकते हुए उनकी आक्रामकता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आसिफ का किसी के करीब जाकर आंखें दिखाना और सिर से हमला करने जैसी हरकत करना बिल्कुल बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। रोहित ने यह भी तंज कसा कि जब तीन-चार लोगों का समूह यानी ‘बुली गैंग’ अकेले काजी की तरफ बढ़ता है और बाद में काजी के माफी मांगने के बावजूद उन पर दबाव बनाया जाता है, तो बाहर दर्शकों पर इसकी बेहद गलत छवि जाती है।
स्काउट और लव गिल को भी दिखाया आईना
सिर्फ आसिफ ही नहीं, बल्कि रोहित शेट्टी ने स्काउट और लव गिल को भी उनकी हरकतों के लिए कड़ी फटकार लगाई। शो के दौरान स्काउट द्वारा हाथ, पैर और गर्दन दबाने जैसी गतिविधियों पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा कि यह सब स्क्रीन पर बेहद अजीब और गलत नजर आ रहा है। रोहित ने उस वाकये का भी जिक्र किया जिसमें कंबल के अंदर पैर दबाने की बात सामने आई थी। उन्होंने दोटूक शब्दों में समझाया कि बाहर बैठे दर्शकों और जनता के बीच इन हरकतों को लेकर क्या प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, इसका उन्हें अंदाजा होना चाहिए। हालांकि, सफाई देते हुए स्काउट ने कहा कि वे माही जी की भी इसी तरह मदद करते हैं, लेकिन रोहित शेट्टी ने उनकी दलीलों को दरकिनार करते हुए साफ कर दिया कि कैमरे पर ये सब चीजें बिल्कुल ठीक नहीं दिखतीं।
यह भी देखें – बिग बॉस 20 में बड़ा घमासान, इन तीन कंटेस्टेंट्स की गलती से पूरे घर को भुगतनी पड़ी सजा

