Breaking News
Gaurav Yadav पंजाब के रेगुलर DGP नियुक्त, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशनHansi Crime News: जींद रोड पर नाकाबंदी में हांसी पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से 1.56 करोड़ कैश बरामदSkincare Tips: चेहरे पर गुलाब जल या चावल का पानी, जानिए कौन सा टोनर आपकी स्किन के लिए है सहीपंचकूला में एक्सिस सिक्योरिटीज के नाम पर साइबर फ्रॉड, रिटायर्ड अकाउंट्स प्रोफेशनल से ठगे 16.20 लाखPraveen Kumar Arm Wrestling Gold Medal Punjab : 100% दिव्यांगता भी नहीं रोक सकी राह, लुधियाना के प्रवीण कुमार ने आर्म रेसलिंग में जीता नेशनल गोल्डGaurav Yadav पंजाब के रेगुलर DGP नियुक्त, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशनHansi Crime News: जींद रोड पर नाकाबंदी में हांसी पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से 1.56 करोड़ कैश बरामदSkincare Tips: चेहरे पर गुलाब जल या चावल का पानी, जानिए कौन सा टोनर आपकी स्किन के लिए है सहीपंचकूला में एक्सिस सिक्योरिटीज के नाम पर साइबर फ्रॉड, रिटायर्ड अकाउंट्स प्रोफेशनल से ठगे 16.20 लाखPraveen Kumar Arm Wrestling Gold Medal Punjab : 100% दिव्यांगता भी नहीं रोक सकी राह, लुधियाना के प्रवीण कुमार ने आर्म रेसलिंग में जीता नेशनल गोल्ड

Rohtak Murder Case: रोहतक में गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों में छिपा आरोपी पति गिरफ्तार

AAmandeep Singh
Rohtak Murder Case: रोहतक में गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों में छिपा आरोपी पति गिरफ्तार

रोहतक में गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों में छिपा आरोपी पति गिरफ्तार

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Rohtak Murder Case: हरियाणा के रोहतक स्थित गढ़ी मोहल्ले में दिल दहला देने वाले हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 5 महीने की गर्भवती लाली उर्फ सुषमा की गला घोंटकर हत्या करने वाले उसके पति अनीश को सिटी थाना पुलिस ने आजादगढ़ के पास झाड़ियों से धर दबोचा। पुलिस से बचने के लिए शातिर आरोपी अपना मोबाइल एक पीजी (Bhiwani Civil Hospital) में ही छोड़कर भाग निकला था। (Rohtak crime news) पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने यह शादी किसी खुशी से नहीं, बल्कि पुलिस केस और कानूनी पचड़े से बचने के लिए मजबूरी में की थी।

मृतका लाली और अनीश के बीच साल 2021 में एक प्राइवेट अस्पताल के मेडिकल स्टोर पर काम करने के दौरान जान-पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता बढ़ा और वे गढ़ी मोहल्ले में एक किराए का मकान लेकर लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। लाली के साथ उसकी पिछली शादी से हुई एक बेटी भी उसी कमरे में साथ रहती थी।

विज्ञापन

गर्भ में पल रहे बच्चे पर संदेह और पैसों की तकरार बनी हत्या की वजह

अनीश और लाली के रिश्तों में दरार तब आई जब लाली गर्भवती हो गई। अनीश ने गर्भ में पल रहे बच्चे को अपना मानने से साफ इनकार कर दिया, जबकि लाली सच साबित करने के लिए डीएनए जांच कराने तक को तैयार थी। इसके बाद जब लाली ने शादी का दबाव बनाया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, तो गिरफ्तारी के डर से अनीश ने करीब दो महीने पहले ही कोर्ट मैरिज और आर्य समाज मंदिर में फेरे लेकर उससे औपचारिक शादी की।

शादी के बाद भी अनीश का कमरे पर आना-जाना बेहद कम हो गया था। (HKRN staff dispute Bhiwani) पुलिस हिरासत में आरोपी ने बताया कि लाली उससे लगातार पैसों की मांग कर रही थी, जिससे वह तंग आ चुका था। वारदात वाली रात भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर तीखी बहस हुई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर अनीश ने लाली का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

रातभर लाश के पास बैठा रहा आरोपी, झाड़ियों से पुलिस ने दबोचा

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पूरी रात कमरे में ही शव के पास बैठा रहा और सुबह होते ही ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस जांच में सामने आया कि अनीश ने हाल ही में मेडिकल स्टोर की नौकरी छोड़ दी थी और एक प्राइवेट बस में कंडक्टर का काम सीख रहा था।

सिटी थाना एसएचओ रमेश ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमों ने तफ्तीश शुरू की थी। (Rohtak Police arrest) आरोपी की लोकेशन ट्रैकिंग से बचने के लिए उसने अपना फोन पीजी में छोड़ दिया था, लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे आजादगढ़ की झाड़ियों से दबोच लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि मामले से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाए जा सकें।

यह भी पढ़ें– Faridabad News: छात्रा के घर लटका मिला 10वीं के छात्र का शव, परिजनों का हंगामा, पुलिस पर पथराव

विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।