Breaking News
Faridkot vigilance arrest ASI bribery : फरीदकोट में 80 हजार की रिश्वत लेते ASI गुरबख्श सिंह रंगे हाथों गिरफ्तारमनीष सिसोदिया समेत AAP नेता चंडीगढ़ में चुनाव कार्यालय घेरने निकले, पुलिस से धक्कामुक्की के बाद हिरासत में लिए गए36 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में पहुंचे 3,243 करोड़ रुपये : बलजीत कौरCollege Days Viral Post: कॉलेज के दिन सच में सबसे अच्छे थे? सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस भावुक पोस्ट ने रुलाए लोगKarwa Chauth Fashion Trends: इस व्रत पर बिखेरें अपने हुस्न का जादू, ट्रेंड में छाई हैं सुर्ख लाल रंग की ये 5 खूबसूरत साड़ियांFaridkot vigilance arrest ASI bribery : फरीदकोट में 80 हजार की रिश्वत लेते ASI गुरबख्श सिंह रंगे हाथों गिरफ्तारमनीष सिसोदिया समेत AAP नेता चंडीगढ़ में चुनाव कार्यालय घेरने निकले, पुलिस से धक्कामुक्की के बाद हिरासत में लिए गए36 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में पहुंचे 3,243 करोड़ रुपये : बलजीत कौरCollege Days Viral Post: कॉलेज के दिन सच में सबसे अच्छे थे? सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस भावुक पोस्ट ने रुलाए लोगKarwa Chauth Fashion Trends: इस व्रत पर बिखेरें अपने हुस्न का जादू, ट्रेंड में छाई हैं सुर्ख लाल रंग की ये 5 खूबसूरत साड़ियां

Rohtak News: रोहतक के कबूलपुर में हंगामा, जिला पार्षद जयदेव को लेने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने ही बनाया बंधक

AAmandeep Singh
Rohtak News: रोहतक के कबूलपुर में हंगामा, जिला पार्षद जयदेव को लेने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने ही बनाया बंधक

रोहतक के कबूलपुर में हंगामा, जिला पार्षद जयदेव को लेने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने ही बनाया बंधक

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Rohtak News: राजधानी दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर हरियाणा भर में पुलिस का धरपकड़ अभियान जारी है, लेकिन रोहतक के कबूलपुर गांव में पुलिस प्रशासन को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। (kabulpur police news) यहां सीजेपी (CJP) समर्थक और जिला पार्षद जयदेव को हिरासत में लेने पहुंची एसएचओ समेत पुलिस टीम को गांव वालों ने घेरकर मौके पर ही नजरबंद कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में तनाव की स्थिति बन गई और बड़ी संख्या में जुटी महिलाओं व पुरुषों ने पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।

पुलिस टीम को ही ग्रामीणों ने किया नजरबंद

विज्ञापन

कबूलपुर गांव पहुंचे पुलिस बल ने जैसे ही जिला पार्षद जयदेव को हिरासत में लेने की कोशिश की, वैसे ही पूरे गांव के लोग लामबंद हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों और एसएचओ को आगे बढ़ने से रोक दिया और उन्हें एक तरह से बंधक बना लिया। (jaydev rohtak detained) जयदेव हरियाणा के वे पहले नेता हैं जिन्होंने राज्य में सीजेपी का बैनर लगाया था। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस बिना किसी पुख्ता कानूनी आधार के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विधायक शीशपाल कहरलाला समेत कई दिग्गज नेता हाउस अरेस्ट

केवल रोहतक ही नहीं, बल्कि प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी पुलिस का कड़ा पहरा देखा जा रहा है। सिरसा के कालांवाली से कांग्रेस विधायक शीशपाल कहरलाला और भिवानी से जेजेपी के युवा जिलाध्यक्ष को पुलिस ने उनके घरों में ही हाउस अरेस्ट कर रखा है। (haryana police news) इसके अलावा रोहतक में किसान नेत्री मोनिका नैन और गुरुग्राम में लेडी डॉक्टर सारिका के आवास पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि वे दिल्ली कूच न कर सकें।

ट्रेन के बाथरूम में छिपा युवक, रोहतक स्टेशन से हिरासत में

पुलिस की मुस्तैदी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रोहतक रेलवे स्टेशन पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान भिवानी के रहने वाले लोकेश नाम के एक युवक को पुलिस ने रोहतक स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के बाथरूम से हिरासत में ले लिया। (cjp protest haryana) पुलिस को शक था कि युवक प्रदर्शन में शामिल होने के लिए छिपकर दिल्ली जाने की फिराक में था। फिलहाल पूरे प्रदेश में सीमावर्ती इलाकों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस की कड़ी नाकेबंदी जारी है।

यह भी पढ़ें– CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी हिरासत में, हरियाणा में नेताओं पर पुलिस का पहरा

विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।