Breaking News
Faridkot vigilance arrest ASI bribery : फरीदकोट में 80 हजार की रिश्वत लेते ASI गुरबख्श सिंह रंगे हाथों गिरफ्तारमनीष सिसोदिया समेत AAP नेता चंडीगढ़ में चुनाव कार्यालय घेरने निकले, पुलिस से धक्कामुक्की के बाद हिरासत में लिए गए36 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में पहुंचे 3,243 करोड़ रुपये : बलजीत कौरCollege Days Viral Post: कॉलेज के दिन सच में सबसे अच्छे थे? सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस भावुक पोस्ट ने रुलाए लोगKarwa Chauth Fashion Trends: इस व्रत पर बिखेरें अपने हुस्न का जादू, ट्रेंड में छाई हैं सुर्ख लाल रंग की ये 5 खूबसूरत साड़ियांFaridkot vigilance arrest ASI bribery : फरीदकोट में 80 हजार की रिश्वत लेते ASI गुरबख्श सिंह रंगे हाथों गिरफ्तारमनीष सिसोदिया समेत AAP नेता चंडीगढ़ में चुनाव कार्यालय घेरने निकले, पुलिस से धक्कामुक्की के बाद हिरासत में लिए गए36 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में पहुंचे 3,243 करोड़ रुपये : बलजीत कौरCollege Days Viral Post: कॉलेज के दिन सच में सबसे अच्छे थे? सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस भावुक पोस्ट ने रुलाए लोगKarwa Chauth Fashion Trends: इस व्रत पर बिखेरें अपने हुस्न का जादू, ट्रेंड में छाई हैं सुर्ख लाल रंग की ये 5 खूबसूरत साड़ियां

Rohtak Ramlila: रोहतक में चार धाम की थीम पर सजी भव्य रामलीला, आज से पुराना आईटीआई मैदान में होगा मंचन

AAmandeep Singh
Rohtak Ramlila: रोहतक में चार धाम की थीम पर सजी भव्य रामलीला, आज से पुराना आईटीआई मैदान में होगा मंचन

रोहतक में चार धाम की थीम पर सजी भव्य रामलीला, आज से पुराना आईटीआई मैदान में होगा मंचन

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Rohtak Ramlila: हरियाणा की सांस्कृतिक और राजनीतिक राजधानी कहे जाने वाले रोहतक में इस बार विजयादशमी उत्सव की अलग ही छटा देखने को मिलेगी। शहर के पुराना आईटीआई मैदान (old iti ground rohtak ramlila) में आज से बहुप्रतीक्षित भव्य रामलीला का आगाज होने जा रहा है। (rohtak ramlila 2026) इस बार का रामलीला आयोजन न केवल मंचन के लिहाज से बल्कि अपनी भव्य और अलौकिक वास्तुकला को लेकर भी चर्चा में है। आयोजकों ने पूरे पंडाल को उत्तराखंड के प्रसिद्ध ‘चार धाम’—बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की प्रतिकृति के रूप में तैयार किया है, जिससे दर्शक रामकथा सुनने के साथ-साथ इन पवित्र धामों के दर्शन का भी पुण्य प्राप्त कर सकेंगे।

150 फीट चौड़ा डबल स्टोरी स्टेज, 12 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था

विज्ञापन

रामलीला उत्सव कमेटी ने इस बार तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मैदान में 150 फीट चौड़ा एक विशालकाय डबल स्टोरी (दो मंजिला) स्टेज बनाया गया है, जिसमें अलग-अलग तीन मंच शामिल हैं। मुख्य मंच के अलावा विशाल पंडाल में एक साथ 10 हजार से अधिक दर्शकों के बैठने के लिए कुर्सियां और विशेष अतिथियों के लिए करीब 300 सोफों की व्यवस्था की गई है। दूर बैठे दर्शकों को मंचन का हर एक भाव स्पष्ट दिखाई दे, इसके लिए जगह-जगह हाई-डेफिनिशन बड़ी एलईडी स्क्रीनें भी लगाई गई हैं।

मुंबई और मुरादाबाद के नामचीन कलाकार बिखेरेंगे अभिनय की छटा

इस बार रामलीला का मुख्य आकर्षण वे कलाकार हैं जो टीवी धारावाहिकों ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ में काम कर चुके हैं। मुंबई और उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से पहुंचे ये मंजे हुए कलाकार पिछले कई दिनों से रोहतक में लगातार रिहर्सल कर रहे हैं। (char dham theme pandal rohtak)  रोजाना रात 9 बजे से शुरू होने वाले इस मंचन में भव्य संवाद अदायगी और आधुनिक लाइट-साउंड इफेक्ट्स देखने को मिलेंगे। इसके अलावा, प्रांगण में 12 ज्योतिर्लिंगों और चैतन्य देवियों की मनमोहक झांकियां भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगी।

कड़े सुरक्षा इंतजाम, एम्बुलेंस के साथ सामाजिक जागरूकता के स्टॉल

आयोजन में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर पूरा जोर दिया गया है। पंडाल की निगरानी के लिए चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, वहीं 92 प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स (haryana news today) और पुलिस बल सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। आपात स्थिति से निपटने के लिए हर दिन मैदान में डॉक्टरों की टीम के साथ एक एम्बुलेंस तैनात रहेगी।

केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि कमेटी ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए मैदान में नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती (जीरो बजट फार्मिंग), सोलर ऊर्जा और सिंगल यूज प्लास्टिक के खतरों से जागरूक करने वाले विशेष बूथ भी लगाए हैं।

यह भी पढ़ें– CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी हिरासत में, हरियाणा में नेताओं पर पुलिस का पहरा

विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।