Breaking News
Narnaul: हर रविवार को मनाएं ड्राई डे, कूलर-बर्तन खाली कर सुखाने के बाद ही भरें नया पानीCJP के दिल्ली प्रदर्शन से पहले राजस्थान में हलचल, 9 ट्रेनें रद्द; श्रीगंगानगर में युवकों के घर पहुंची पुलिसNarnaul: नारनौल शहर में पेयजल के 15 हजार से अधिक कनेक्शन अवैधAteli Mandi News: अटेली के गुजरवास गांव में सवर्ण समाज की बैठक, UGC, SC-ST एक्ट और जातिगत आरक्षण पर कड़ा विरोध, 15 अक्टूबर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापनNarnaul: टीबी मरीजों की सहायता के लिए निक्षय मित्र बनें नागरिकNarnaul: हर रविवार को मनाएं ड्राई डे, कूलर-बर्तन खाली कर सुखाने के बाद ही भरें नया पानीCJP के दिल्ली प्रदर्शन से पहले राजस्थान में हलचल, 9 ट्रेनें रद्द; श्रीगंगानगर में युवकों के घर पहुंची पुलिसNarnaul: नारनौल शहर में पेयजल के 15 हजार से अधिक कनेक्शन अवैधAteli Mandi News: अटेली के गुजरवास गांव में सवर्ण समाज की बैठक, UGC, SC-ST एक्ट और जातिगत आरक्षण पर कड़ा विरोध, 15 अक्टूबर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापनNarnaul: टीबी मरीजों की सहायता के लिए निक्षय मित्र बनें नागरिक

Sadhaura Combine Driver Death: यमुनानगर में पंजाब के कंबाइन ड्राइवर की संदिग्ध मौत, कुराली के खेतों में बेहोश मिला 45 वर्षीय गुरजंट

GGaganpreet Kaur
Sadhaura Combine Driver Death: यमुनानगर में पंजाब के कंबाइन ड्राइवर की संदिग्ध मौत, कुराली के खेतों में बेहोश मिला 45 वर्षीय गुरजंट

यमुनानगर में पंजाब के कंबाइन ड्राइवर की संदिग्ध मौत, कुराली के खेतों में बेहोश मिला 45 वर्षीय गुरजंट

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Sadhaura Combine Driver Death: धान कटाई के सीजन के बीच यमुनानगर के साढ़ौरा क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। साढ़ौरा के गांव कुराली में फसल कटाई के काम में लगे पंजाब के एक कंबाइन ड्राइवर की अचानक खेतों में मौत हो गई। खेतों के बीच बेहोश पड़े चालक को देखकर आसपास काम कर रहे किसान तुरंत हरकत में आए और उसे साढ़ौरा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी सांसें थम चुकी थीं। मृतक की शिनाख्त पंजाब के बरनाला जिले के रहने वाले 45 वर्षीय गुरजंट सिंह के रूप में हुई है।

5 दिन पहले बरनाला से आया था यमुनानगर, शौच के लिए गया तो नहीं लौटा

विज्ञापन

सहकर्मियों से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरजंट सिंह पेशे से कंबाइन चालक था और करीब पांच दिन पहले ही पंजाब के बरनाला से यमुनानगर के खेतों में धान की फसल काटने आया था। शुक्रवार को काम के दौरान वह खेतों की तरफ शौच के लिए गया था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा और खेतों में अचेत अवस्था में पड़ा मिला, तो साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों और किसानों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग उसे अस्पताल ले गए, लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जगाधरी अस्पताल भिजवाया गया शव, परिजनों के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलते ही साढ़ौरा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया। साढ़ौरा थाना प्रभारी लखविंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला साइलेंट अटैक या अचानक तबीयत बिगड़ने का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए जगाधरी के नागरिक अस्पताल की मॉर्चरी में भिजवा दिया गया है।

पुलिस ने पंजाब में रह रहे मृतक गुरजंट के परिजनों को हादसे की इत्तिला दे दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, परिजनों के साढ़ौरा पहुंचने पर उनके बयानों के आधार पर इत्तेफाकिया मौत की कागजी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मौत के असल और सटीक कारणों का पर्दाफाश पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

यह भी पढ़ें– अंबाला में धोखे से रचाई शादी, पहली पत्नी और बच्चों का सच छिपाया, विरोध पर पत्नी को पीटा

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।