Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

साढ़ौरा: श्यामपुर गांव में सरपंच की पत्नी की लाश पानी की हौदी में मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

VVinita Kohli
साढ़ौरा: श्यामपुर गांव में सरपंच की पत्नी की लाश पानी की हौदी में मिलने से सनसनी,  परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

यमुनानगर/साढ़ौरा: साढ़ौरा थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के सरपंच जसबीर राठी की 45 वर्षीय पत्नी बलविंदर की लाश पशु बाड़े में बनी पानी की हौदी में मिली। घटना देर रात की बताई जा रही है। परिजनों ने मौत को संदेहास्पद बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार बलजिंदर कौर करीब रात साढ़े 9 बजे पशु बाड़े में पशुओं को देखने के लिए गई थी। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पहले आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजन पशु बाड़े की ओर गए, जहां बाड़े के पास बनी पानी की हौदी में बलजिंदर कौर पड़ी थीं। वह इस अवस्था में थी कि उसका मुंह पानी में डूबा हुआ था।

मौके पर टूटी हुई चूड़ियां पड़ी हुई मिलीं और आसपास अज्ञात लोगों के पैर के निशान भी देखे गए। मृतका के माथे पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है। परिजन तुरंत महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी  प्रमोद वालिया ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल कुछ भी स्पष्ट रूप से कहना संभव नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।