Breaking News
चुनाव आयोग में कामकाज के बंटवारे पर टकराव, RTI में सामने आई शिकायत और फाइल नोटिंगPunjab Weather: पंजाब-चंडीगढ़ में आज बारिश के आसार नहीं, 24-25 अक्टूबर को बदल सकता है मौसमSonipat Electric Shock Accident: सोनीपत में लापरवाही की कीमत चुकानी पड़ी भारी, शेड लगाते समय करंट की चपेट में आकर दो की मौतMaharaja Shursaini Statue Ladwa: लाडवा को सौगात! सीएम नायब सिंह सैनी ने किया महाराजा शूरसैनी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पणHisar Crime News: हिसार में खूनी खेल! अवैध संबंधों के शक में प्रेमी ने पति-पत्नी पर छिड़का पेट्रोल, इलाज के दौरान पति की मौतचुनाव आयोग में कामकाज के बंटवारे पर टकराव, RTI में सामने आई शिकायत और फाइल नोटिंगPunjab Weather: पंजाब-चंडीगढ़ में आज बारिश के आसार नहीं, 24-25 अक्टूबर को बदल सकता है मौसमSonipat Electric Shock Accident: सोनीपत में लापरवाही की कीमत चुकानी पड़ी भारी, शेड लगाते समय करंट की चपेट में आकर दो की मौतMaharaja Shursaini Statue Ladwa: लाडवा को सौगात! सीएम नायब सिंह सैनी ने किया महाराजा शूरसैनी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पणHisar Crime News: हिसार में खूनी खेल! अवैध संबंधों के शक में प्रेमी ने पति-पत्नी पर छिड़का पेट्रोल, इलाज के दौरान पति की मौत

Faridkot News : फरीदकोट के बाजारों में बुनियादी सुविधाओं के लिए 40 करोड़ मंजूर

Faridkot News : फरीदकोट के बाजारों में बुनियादी सुविधाओं के लिए 40 करोड़ मंजूर

Faridkot News : पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर उपायुक्त राहुल चाबा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक के दौरान चर्चा करते हुए

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohliस्रोत: अलेक्जेंडर डिसूजा

Faridkot News : राज्य में व्यापारिक गतिविधियों को गति देने और कारोबारियों को सुगम माहौल मुहैया कराने के उद्देश्य से पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन हरकत में दिख रहा है। कमीशन के उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर ने फरीदकोट का दौरा कर जिला उपायुक्त राहुल चाबा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक की।

इस बैठक में स्थानीय व्यापारियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं और व्यावसायिक क्षेत्रों के कायाकल्प को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

विज्ञापन

बैठक के दौरान अनिल ठाकुर ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए पूरी तरह गंभीर है। सरकार का प्रयास है कि व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रशासनिक अड़चनों का सामना न करना पड़े।

बाजारों का इंफ्रास्ट्रक्चर बदलने से ग्राहकों व व्यापारियों को मिलेगी

व्यावसायिक क्षेत्रों की स्थिति सुधारने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने 40 करोड़ रुपये के विशेष फंड की घोषणा की है। इस राशि का इस्तेमाल कमर्शियल मार्केट के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए किया जाएगा।

इस योजना के तहत बाजारों की जर्जर सड़कों का सुधार, सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण व रखरखाव, बिजली आपूर्ति की व्यवस्था और पानी की निकासी जैसी बुनियादी नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त किया जाएगा। इस कदम से न केवल व्यापारियों को राहत मिलेगी, बल्कि बाजारों में आने वाले आम ग्राहकों को भी काफी सहूलियत होगी।

8,000 में से 7,000 शिकायतों का हुआ निस्तारण : अनिल ठाकुर

कमीशन की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए वाइस चेयरमैन ने बताया कि व्यापारियों और सरकार के बीच संवाद कायम करने के लिए अब तक प्रदेशभर में 800 से अधिक बैठकें की जा चुकी हैं। इन बैठकों के माध्यम से कमीशन के पास व्यापारियों की लगभग 8,000 शिकायतें पहुंची थीं, जिनमें से करीब 7,000 समस्याओं का सफलतापूर्वक समाधान कर दिया गया है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि ट्रेडर्स कमीशन व्यापारियों और सरकार के बीच एक मजबूत पुल की तरह काम कर रहा है, ताकि पंजाब की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके।

जिला प्रशासन का मिला पूर्ण सहयोग का भरोसा

समीक्षा बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा ने कमीशन को आश्वस्त किया कि फरीदकोट जिला प्रशासन व्यापारियों की जायज मांगों और समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाजारों से जुड़ी जनसमस्याओं पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

इस उच्चस्तरीय बैठक में अतिरिक्त जिला उपायुक्त (सामान्य) केशव गोयल, एसडीएम पुनीत शर्मा, ईओ अमृत लाल समेत जिला प्रशासन के कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Faridkot Farmers Protest: शंभू-खनौरी के बाद फरीदकोट में बढ़ा तनाव, 21 किसानों ने दी गिरफ्तारी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फरीदकोट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।