Breaking News
Stubble Management Rohtak: फसल अवशेषों को आग न लगाएं किसान, प्रति एकड़ 1,200 रुपये की आर्थिक मदद दे रही सरकारyamunanagar road accident: यमुनानगर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने कुचला, ट्रांसफार्मर और गाड़ी के बीच फंसा युवकKurukshetra News: कुरुक्षेत्र में 40 घंटे से बिजली ठप, पानी के लिए तरसे लोग, सड़क पर लगाया जामKarnal News: करनाल में एचएसएनसीबी का बड़ा एक्शन, जीटी रोड पर 2 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तारKurukshetra electricity strike: कुरुक्षेत्र और थानेसर में बत्ती गुल, पानी के लिए तरसे लोग,  ज्योतिसर पावर हाउस पर तैनात हुआ पुलिस बलStubble Management Rohtak: फसल अवशेषों को आग न लगाएं किसान, प्रति एकड़ 1,200 रुपये की आर्थिक मदद दे रही सरकारyamunanagar road accident: यमुनानगर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने कुचला, ट्रांसफार्मर और गाड़ी के बीच फंसा युवकKurukshetra News: कुरुक्षेत्र में 40 घंटे से बिजली ठप, पानी के लिए तरसे लोग, सड़क पर लगाया जामKarnal News: करनाल में एचएसएनसीबी का बड़ा एक्शन, जीटी रोड पर 2 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तारKurukshetra electricity strike: कुरुक्षेत्र और थानेसर में बत्ती गुल, पानी के लिए तरसे लोग,  ज्योतिसर पावर हाउस पर तैनात हुआ पुलिस बल

Sangrur News : मंत्री Harpal Cheema से नशे पर सवाल पूछना पड़ा महंगा, जनसभा में चुप कराने से आहत व्यक्ति ने दी जान

Sangrur News : मंत्री Harpal Cheema से नशे पर सवाल पूछना पड़ा महंगा, जनसभा में चुप कराने से आहत व्यक्ति ने दी जान

मंत्री Harpal Cheema से नशे पर सवाल पूछना पड़ा महंगा, जनसभा में चुप कराने से आहत व्यक्ति ने दी जान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Sangrur News | Harpal Cheema | पंजाब में नशे की समस्या किस कदर गंभीर रूप ले चुकी है और इस पर आवाज उठाने वालों के साथ कैसा व्यवहार हो रहा है, इसकी एक खौफनाक तस्वीर संगरूर जिले से सामने आई है।

दिड़बा विधानसभा क्षेत्र के गांव तूरबंजारा में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की जनसभा के दौरान इलाके में बिक रहे नशे पर सवाल उठाने वाले स्थानीय नागरिक गुलजार सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का सीधा आरोप है कि मंच से हुए अपमान और बाद में पुलिस प्रशासन की ओर से बनाए गए दबाव को गुलजार बर्दाश्त नहीं कर सके और उन्होंने खौफनाक कदम उठा लिया।

विज्ञापन

जनसभा से बाहर निकाला, फिर पुलिस ने बनाया माफी का दबाव

घटनाक्रम के मुताबिक, रविवार को गांव तूरबंजारा में कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा की जनसभा आयोजित की गई थी। इस दौरान जब गुलजार सिंह ने इलाके में खुलेआम बिक रहे नशे और युवाओं की बर्बादी का मुद्दा उठाना चाहा, तो उन्हें जवाब देने के बजाय चुप कराकर सभा से बाहर खदेड़ दिया गया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि सिर्फ इतने पर ही बात खत्म नहीं हुई, बल्कि इसके बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन ने भी गुलजार सिंह पर यह दबाव बनाना शुरू कर दिया कि वे मंत्री और प्रशासन से अपने रवैये के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

पटियाला से लुधियाना तक चला इलाज, देर रात तोड़ा दम

सार्वजनिक रूप से हुई इस बेइज्जती और लगातार मिल रही धमकियों से गुलजार सिंह गहरे मानसिक तनाव में आ गए। इसी मानसिक आघात के चलते उन्होंने सोमवार दोपहर अपने घर पर ही जहरीला पदार्थ निगल लिया।

तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत संगरूर के सिविल अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए पहले पटियाला और फिर लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। सोमवार देर रात इलाज के दौरान उन्होंने जिंदगी की जंग हार दी।

किसान संगठनों ने मान सरकार को कटघरे में खड़ा किया

इस दुखद घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और शोक का माहौल है। भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने इस घटना पर कड़ा रोष जताते हुए पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े किए हैं।

उन्होंने कहा कि जो सरकार नशे को खत्म करने के दावे करती है, उसी के मंत्री की सभा में जब एक आम आदमी नशे पर सवाल पूछता है तो उसे मौत के मुंह में धकेल दिया जाता है। उन्होंने इस पूरे वाकये को बेहद शर्मनाक और अमानवीय करार देते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Captain Amarinder Singh कांग्रेस में नहीं होंगे शामिल, बेटी जयइंदर कौर ने लगाया अफवाहों पर विराम

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

संगरुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।