Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

गंगासागर मेला स्थल पर लगी आग में कई अस्थायी संरचनाएं नष्ट हुईं

VVinita Kohli
गंगासागर मेला स्थल पर लगी आग में कई अस्थायी संरचनाएं नष्ट हुईं
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सागरद्वीप द्वीप में गंगासागर मेला परिसर में शुक्रवार सुबह आग लग गई, जिससे स्नान घाट संख्या दो के पास बने कई अस्थायी आश्रय स्थल जलकर खाक हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। यह घटना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा वार्षिक तीर्थयात्रा मेले का उद्घाटन करने के एक दिन बाद हुई। दमकल विभाग के सूत्रों के अनुसार, आग एक अस्थायी झोपड़ी से शुरू हुई और तेजी से आसपास की इमारतों में फैल गई जिनमें से कई ‘होगला’ (पुआल) से बनी थीं जो एक अत्यंत ज्वलनशील सामग्री है। अधिकारियों ने बताया कि अस्थायी आश्रयों के बेहद पास होने के कारण आग तेजी से फैल गई।

आग बुझाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। बाद में आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि द्वीप के दूर दराज में होने और रसद संबंधी बाधाओं के कारण अग्निशमन अभियान में बाधा हुई। अधिकारियों ने बताया कि आग में नष्ट हुई अस्थायी संरचनाओं में पुलिस और स्वयंसेवी संगठनों के शिविर तथा सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग द्वारा स्थापित आश्रय स्थल शामिल थे। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण बताया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस और अग्निशमन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी नुकसान का आकलन करने तथा विस्तृत जांच करने के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं।

विज्ञापन

कोलकाता की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।