Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

एसजीपीसी ने आतिशी की सिख गुरुओं के लिए 'टिप्पणियों' के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

VVinita Kohli
एसजीपीसी ने आतिशी की सिख गुरुओं के लिए 'टिप्पणियों' के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अमृतसर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) ने हाल ही में दिल्ली विधानसभा के समाप्त हुए शीतकालीन सत्र में आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी द्वारा सिख गुरुओं के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी की शुक्रवार को एक प्रस्ताव पारित कर निंदा की है। अधिकारियों ने बताया कि एसजीपीसी की कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता इसके अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने की। इस बैठक में दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी द्वारा कथित तौर पर की गई अपमानजनक टिप्पणियों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया और आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू करने का निर्णय लिया गया।

पिछले साल गुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत दिवस के अवसर पर दिल्ली सरकार की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर छह जनवरी को दिल्ली विधानसभा सत्र में चर्चा के बाद आतिशी द्वारा सिख गुरुओं के प्रति कथित तौर पर अनादर का मुद्दा एक बड़े राजनीतिक विवाद में तब्दील हो गया है, जिसमें दिल्ली में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पंजाब में आम आदमी पार्टी शामिल हैं। धामी ने कहा, “दिल्ली विधानसभा में एक निर्वाचित प्रतिनिधि द्वारा सिख गुरुओं के बारे में अपमानजनक भाषा का प्रयोग सिख भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। आम आदमी पार्टी के नेता के इस निंदनीय रवैये के लिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।