Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

शाह 24 दिसंबर को पंचकूला में वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे : मुख्यमंत्री सैनी

VVinita Kohli
शाह 24 दिसंबर को पंचकूला में वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे : मुख्यमंत्री सैनी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पंचकूला: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 24 दिसंबर को पंचकूला के अटल पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, सैनी ने पंचकूला के अटल पार्क में कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के बाद यह बात कही। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री की 41 फुट ऊंची धातु की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद शाह अटल पार्क में एक विशाल रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के कार्यालय ‘पंचकमल’ में एक प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री सेक्टर 3 स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में लगभग 5,000 पुलिसकर्मियों की पासिंग-आउट परेड में सलामी लेंगे। 

शाह उसी दिन आयोजित होने वाले ‘वीर बाल दिवस’ ​​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भी शामिल होंगे। संसद में कांग्रेस द्वारा उठाए गए कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर सैनी ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं है और ‘झूठ’ फैलाकर देश की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘देश को गुमराह कर रहे हैं और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे हैं’। सैनी ने दावा किया कि अगले 40-50 वर्षों तक देश में कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।