Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Ambala News: सड़क किनारे पलटा तेल से लदा टैंकर, रिसाव शुरू होने से इलाके में अफरा-तफरी

GGaganpreet Kaur
सड़क किनारे पलटा तेल से लदा टैंकर, रिसाव शुरू होने से इलाके में अफरा-तफरी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अंबाला । आईटीआई चौक के पास वीरवार दोपहर उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब करीब 25 हजार लीटर तेल से भरा एक विशाल टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत यह रही कि इस भीषण दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन टैंकर पलटने के साथ ही उसमें से तेल का रिसाव (लीकेज) शुरू होने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुल पार करते ही बिगड़ा संतुलन

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, तेल से लदा यह टैंकर रायकोट से शहजादपुर की ओर आ रहा था। दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही टैंकर ने आईटीआई चौक के पास स्थित पुल को पार किया, तभी सामने से एक तेज रफ्तार टिपर आ गया। टैंकर चालक ने बताया कि टिपर से सीधी टक्कर बचाने के लिए उसने टैंकर को एकदम से किनारे की तरफ मोड़ा, जिससे भारी-भरकम वाहन पर से उसका नियंत्रण हट गया। टैंकर सड़क से नीचे उतरा और कुछ ही फीट की दूरी पर पलट गया।

वजन कराकर निकला ही था टैंकर

टैंकर संचालक अशोक कुमार ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब टैंकर शहजादपुर में अपना वजन करवाकर गंतव्य की ओर आगे बढ़ा ही था। टैंकर में लगभग 25,000 लीटर तेल लोड था। पलटने के बाद टैंक की ऊपरी बॉडी में दरार आने की वजह से तेल बहने लगा। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर जमा हो गए। रिसाव को देखते हुए एहतियात के तौर पर वाहनों की आवाजाही को भी कुछ देर के लिए सतर्क किया गया।

प्रशासनिक सतर्कता ने संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। तेल के रिसाव को रोकने और टैंकर को सीधा करने के लिए क्रेन की मदद ली गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि तेल से भरे वाहन में मामूली सी चिंगारी भी बड़ी आग का कारण बन सकती थी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और अन्य वाहनों के जरिए तेल को सुरक्षित शिफ्ट करने की कवायद शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।