Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Shimla Murder Case: शिमला में रेवाड़ी की महिला स्कूल संचालिका की गोली मारकर हत्या, भाई पर मर्डर का आरोप

GGaganpreet Kaur
शिमला में रेवाड़ी की महिला स्कूल संचालिका की गोली मारकर हत्या, भाई पर मर्डर का आरोप
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

रेवाड़ी। पहाड़ों की रानी शिमला का संजौली इलाका शनिवार की शाम उस वक्त गोलियों की गूंज से दहल उठा, जब यहां के प्रतिष्ठित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल (41) पर अज्ञात शूटरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमलावरों ने वारदात को स्कूल परिसर के भीतर ही अंजाम दिया, जिससे मनीषा की मौके पर ही मौत हो गई। मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली मनीषा पिछले कई महीनों से शिमला में ही रहकर स्कूल का कामकाज संभाल रही थीं। शाम ढलते ही हुई इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। संजौली थाना पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू की।

‘अगर मुझे कुछ हुआ तो भाई जिम्मेदार’— कत्ल से पहले महिला ने बयां किया था खौफ

विज्ञापन

इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हत्याकांड के बाद मनीषा मित्तल का एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में मनीषा बेहद डरी और सहमी हुई नजर आ रही हैं और साफ तौर पर अपने सगे भाई हिमांक मित्तल पर प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा रही हैं। मनीषा ने वीडियो में रोते हुए कहा था, “मेरे माता-पिता के निधन के बाद भाई ने फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर मुझे स्कूल प्रबंधन से बाहर करने की साजिश रची। जब जनवरी में कोर्ट का फैसला मेरे हक में आया और मैंने स्कूल का जिम्मा संभाला, तो हिमांक अपने गुंडों के साथ आकर स्कूल में ताले जड़ने लगा। मुझे और मेरी बेटी को लगातार टॉर्चर किया जा रहा है।”

सगे भाई के साथ चल रहा था करोड़ों का प्रॉपर्टी विवाद, कोर्ट के फैसले के बाद बढ़ी रंजिश

मृतका के पति डॉ. सुभाष, जो रेवाड़ी के सिविल अस्पताल में बतौर डॉक्टर तैनात हैं, ने शिमला पुलिस को दिए अपने बयान में इस मर्डर के पीछे सीधे तौर पर अपने साले हिमांक मित्तल का हाथ बताया है। डॉ. सुभाष के मुताबिक, साल 2021 से ही मनीषा और उसके भाई हिमांक के बीच करोड़ों की संपत्ति और स्कूल के मालिकाना हक को लेकर कानूनी जंग चल रही थी। इसी जून महीने के पहले हफ्ते में शिमला कोर्ट में इस केस की अहम सुनवाई हुई थी, जिसके बाद से हिमांक बौखलाया हुआ था और लगातार शूटरों के जरिए मनीषा पर हमला करने की फिराक में था।

वैवाहिक जीवन में भी था तनाव, बेटी के साथ अकेले रह रही थीं मनीषा

पुलिस तफ्तीश में यह बात भी सामने आई है कि मनीषा का वैवाहिक जीवन भी काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। करीब 18 साल पहले डॉ. सुभाष के साथ शादी के बंधन में बंधी मनीषा का पिछले कुछ समय से पति के साथ भी विवाद चल रहा था और रेवाड़ी की फैमिली कोर्ट में केस पेंडिंग है। अपनी 17 साल की इकलौती बेटी के भविष्य के लिए मनीषा पिछले एक साल से रेवाड़ी की गोल्डन विला सोसाइटी स्थित अपने फ्लैट में अकेली रह रही थीं और शिमला में केस जीतने के बाद वह स्कूल को पटरी पर लाने की कोशिशों में जुटी हुई थीं। वीडियो में उन्होंने स्थानीय पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए थे कि गुहार लगाने के बावजूद उन्हें सुरक्षा नहीं मिली।

एसएसपी बोले- सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें रवाना

शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने इस सनसनीखेज हत्याकांड पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संजौली थाने में अज्ञात हमलावरों और साजिशकर्ताओं के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की धरपकड़ और पहचान के लिए जिले की स्पेशल सेल और पुलिस की कई विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस स्कूल परिसर और संजौली बाजार के आसपास लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि मृतका के भाई हिमांक मित्तल से भी इस सिलसिले में जल्द ही पूछताछ की जाएगी और इस खूनी साजिश का पर्दाफाश किया जाएगा।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।