Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

पंजाब में चौंका देने वाली वारदात: फाइनेंसर ने पत्नी समेत 2 मासूम बेटियों को गोली मारकर आत्महत्या की, बेडरूम में मिलीं 4 लाशें

VVinita Kohli
पंजाब में चौंका देने वाली वारदात: फाइनेंसर ने पत्नी समेत 2 मासूम बेटियों को गोली मारकर आत्महत्या की, बेडरूम में मिलीं 4 लाशें
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

फिरोजपुर: पंजाब के फिरोजपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शहर के हरमन नगर इलाके में एक हंसते-खेलते परिवार का बेहद दर्दनाक अंत हो गया। यहां रहने वाले फाइनेंसर और सैलून मालिक माही सोढ़ी (अमनदीप सिंह) ने अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

वारदात का खुलासा तब हुआ जब सुबह घर में काम करने वाली सफाई कर्मचारी पहुंची। उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया और आवाजें दीं, लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। घबराकर उसने ऊपर की मंजिल पर रहने वाले किराएदार को सूचित किया। किराएदार ने माही को फोन भी किया, अंदर घंटी बजती रही लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। अनहोनी या गैस चढ़ने की आशंका के चलते किराएदार और पड़ोसी करनजीत सिंह ने जब दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का मंजर देख उनके होश उड़ गए। बेडरूम में अमनदीप, उसकी पत्नी जसवीर कौर, 10 वर्षीय बेटी मनवीर और 6 वर्षीय बेटी परनीत की खून से लथपथ लाशें पड़ी थीं।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी भूपिंदर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से वह पिस्टल भी बरामद कर ली है, जिससे गोलियां चलाई गई थीं। एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घर के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनकी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है। इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि घटनाक्रम कैसे हुआ और क्या वाकई माही सोढ़ी ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है या इसके पीछे कोई और साजिश है।

इस घटना से पड़ोसियों और रिश्तेदारों में गहरा सदमा है। आसपास के लोगों के मुताबिक, यह परिवार बेहद मिलनसार था। बीती रात ही उन्हें साथ में खुश होकर घूमते हुए देखा गया था, लेकिन सुबह 11 बजे उनकी मौत की खबर ने सबको सन्न कर दिया। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि आखिर ऐसी क्या वजह रही होगी कि पिता ने अपनी ही फूल जैसी बच्चियों और पत्नी को मौत की नींद सुला दिया। पुलिस  सारी घटनाक्रम की जांच कर रही है यह भी जांच की जाएगी कि यह हत्या है कि आत्महत्या है।

विज्ञापन

फिरोजपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।