Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

कोलकाता के 'रेड-लाइट' इलाकों में यौनकर्मियों के लिए एसआईआर शिविर का आयोजन

VVinita Kohli
कोलकाता के 'रेड-लाइट' इलाकों में यौनकर्मियों के लिए एसआईआर शिविर का आयोजन
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत यौनकर्मियों को गणना प्रपत्र भरने में मदद करने के लिए राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने बुधवार को कोलकाता के कई रेड-लाइट इलाकों में शिविर का आयोजन किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ये शिविर शहर के खिदिरपुर, कालीघाट और चेतला इलाकों के रेड-लाइट क्षेत्रों में स्थापित किए गए थे। यह कदम पूर्वी महानगर के एशिया के सबसे बड़े ‘रेड-लाइट’ क्षेत्र सोनागाछी में इसी तरह के सहायता शिविरों के आयोजन के एक दिन बाद उठाया गया है। निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने बताया, “ये शिविर खिदिरपुर के मुंशीगंज मार्ग पर स्थित फाइव स्टार क्लब में और 148 कालीघाट मार्ग पर तथा चेतला के 29/ए राखलदास आध्या मार्ग पर आयोजित किए जा रहे हैं।”

उन्होंने बताया कि ये विशेष शिविर सुबह 11 बजे से शुरू किए गए। इसी के साथ उन्होंने कहा, “यौनकर्मियों को गणना प्रपत्र भरने में सहायता दी जाएगी और शिविर शाम चार बजे तक चलेगा।” यौनकर्मियों और उनके बच्चों के कल्याण के लिए काम करने वाले विभिन्न संगठनों द्वारा कई चिंताजनक मुद्दे उठाए जाने के बाद इस पहल की शुरूआत की गई है। मंगलवार को सोनागाछी की सैकड़ों यौनकर्मी निर्वाचन आयोग के सहायता शिविरों में उमड़ पड़ीं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि एक भी पात्र मतदाता को मतदान से वंचित नहीं होने दिए जाएगा।

विज्ञापन

कोलकाता की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।