Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Sonipat News: सोनीपत में तेज रफ्तार स्कूटी रोकने पर ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव

Sonipat News: सोनीपत में तेज रफ्तार स्कूटी रोकने पर ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव

सोनीपत में तेज रफ्तार स्कूटी रोकने पर ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Sonipat News: हरियाणा के सोनीपत में अपराध के आंकड़े थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कुंडली थाना क्षेत्र के प्याऊ मनिहारी इलाके में रविवार देर रात मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। किराए के कमरे के पास तेज रफ्तार से स्कूटी निकालने का विरोध करने पर एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल ढाबा संचालक को तुरंत नरेला के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

स्कूटी की रफ्तार पर हुआ विवाद, समझाने पहुंचे थे नरेंद्र

विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार, कुंडली निवासी नरेंद्र खत्री (34) पिछले 10 सालों से प्याऊ मनिहारी क्षेत्र में ‘मित्रा दा ढाबा’ नाम से अपना कारोबार चला रहे थे। ढाबे से कुछ दूरी पर उमाशंकर कॉलोनी में उनका पानी का प्लांट और किराए के कमरे हैं। रविवार रात करीब 20 से 22 युवक वहां मौजूद थे, तभी एक युवक तेज रफ्तार में स्कूटी दौड़ाते हुए निकला।

प्लांट की देखरेख करने वाले कर्मचारी निखिल ने जब उसे आराम से गाड़ी चलाने को कहा, तो आरोपी अमन यादव अपने साथियों के साथ गाली-गलौज और हाथापाई पर उतारू हो गया। कर्मचारी से मारपीट की सूचना मिलते ही नरेंद्र मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराने का प्रयास करने लगे।

छाती में दनादन दागी गोली, परिवार में पसरा मातम

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नरेंद्र जब युवकों को समझाने की कोशिश कर रहे थे, तभी आरोपी अमन यादव उनसे भी उलझ गया और गालियां देने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि अमन ने अपनी जेब से पिस्तौल निकाली और नरेंद्र की छाती को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली लगते ही नरेंद्र खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े।

अचानक हुई इस वारदात से मौके पर भगदड़ मच गई और आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गया। करीब 6 साल पहले शादी के बंधन में बंधे नरेंद्र अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चों (2 और 4 साल) को छोड़ गए हैं। इस घटना के बाद से ही पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश, CCTV फुटेज खंगाल रही टीम

वारदात की सूचना मिलते ही कुंडली थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अमन यादव पास की ही पेपर मिल कॉलोनी का रहने वाला है। कुंडली थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वारदात की पूरी कड़ी से पर्दा उठ सके। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें– Fatehabad Strike Update: 17 दिन से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर एक्शन, 50 से अधिक हिरासत में

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।