Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Sonipat News: नरेला में जिम के बाहर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, 10 राउंड फायरिंग से हड़कंप

Sonipat News: नरेला में जिम के बाहर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, 10 राउंड फायरिंग से हड़कंप

नरेला में जिम के बाहर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, 10 राउंड फायरिंग से हड़कंप

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Sonipat News: सोनीपत सीमा से सटे दिल्ली के नरेला इलाके में गुरुवार सुबह-सुबह उस वक्त दहशत फैल गई, जब एक चर्चित प्रॉपर्टी डीलर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। वारदात बाकनेर स्थित एक जिम के बाहर हुई, जहां रोजाना की तरह वर्कआउट करने पहुंचे प्रॉपर्टी डीलर पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। करीब 8 से 10 राउंड गोलियां चलने से इलाके में सनसनी फैल गई और हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

मृतक की पहचान सोनीपत के नाहरी गांव निवासी 40 वर्षीय प्रमोद के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही पूरे इलाके में भारी तनाव है।

विज्ञापन

बुलेटप्रूफ गाड़ी से पहुंचे थे जिम, गेट पर ही बरसा दीं गोलियां

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रमोद लंबे समय से नाहरी गांव और आसपास के इलाकों में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। इसके अलावा गांव में उनका एक बैंक्वेट हॉल भी है, जिसे उनका छोटा भाई मुकुल संभालता है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से प्रमोद को अज्ञात नंबरों से रंगदारी के लिए लगातार धमकी भरे कॉल आ रहे थे।

धमकियों के कारण प्रमोद अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क थे और हाल ही में अपने एक दोस्त की बुलेटप्रूफ गाड़ी में ही आना-जाना कर रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे जैसे ही वे अपनी गाड़ी से उतरकर बाकनेर स्थित ‘द जिम’ के गेट में दाखिल होने लगे, तभी बाइक पर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। सिर और छाती में कई गोलियां लगने के कारण प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई।

शव के सामने धरने पर बैठा भाई, एनकाउंटर की मांग

सरेराह हुई इस हत्या की खबर फैलते ही नाहरी गांव से सैकड़ों ग्रामीण और परिजन नरेला पहुंच गए। गुस्साए परिजनों ने पुलिस को शव उठाने से साफ मना कर दिया। मृतक का छोटा भाई मुकुल अपने भाई के शव के सामने ही जमीन पर धरने पर बैठ गया।

रोते-बिलखते मुकुल ने पुलिस प्रशासन पर ढिलाई का आरोप लगाते हुए मांग की कि जिस बेरहमी से उनके भाई की हत्या की गई है, उसी तर्ज पर पुलिस आरोपियों का एनकाउंटर करे। परिजनों का स्पष्ट कहना है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, वे पोस्टमार्टम के लिए शव नहीं उठने देंगे।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, परिजनों को समझाने की कोशिश जारी

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। जिम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बदमाशों के भागने के रूट का पता लगाया जा सके।

“मामला बेहद गंभीर है और पुलिस हर संभावित एंगल से जांच कर रही है। रंगदारी वाले कॉल और पुरानी रंजिश दोनों पहलुओं पर हमारी टीमें काम कर रही हैं। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। परिजनों से बातचीत की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।”
— पुलिस जांच अधिकारी, नरेला थाना

यह भी पढ़ें– Narnaul News: नारनौल बाबा रामेश्वरदास मंदिर से प्राचीन आदमकद प्रतिमा गायब, श्रद्धालुओं को बाहर निकालकर बंद किए गेट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।