Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

लापता बच्चियों की तलाश को हर जिले में बनेगी पुलिस की विशेष टीम, डीजीपी ने कार्यभार संभालते ही ली प्रदेश के सभी अधिकारियों की बैठक

VVinita Kohli
लापता बच्चियों की तलाश को हर जिले में बनेगी पुलिस की विशेष टीम, डीजीपी ने कार्यभार संभालते ही ली अधिकारियों की बैठक
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: हरियाणा के नव नियुक्त पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने प्रदेश में बच्चियों के लापता होने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए राज्य के सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वह इस संबंध में विस्तृत डेटा तैयार करें और विशेष टीमें गठित कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तलाशा जाए। उन्होंने इसे परम प्राथमिकता वाला विषय बताते हुए पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को कार्यालय में पहले दिन बैठते ही उन्होंने करीब तीन घंटे तक प्रदेश के सभी पुलिस आयुक्तों, रेंज आईजी, जिलों के पुलिस अधीक्षकों, एसटीएफ अधिकारियों सहित करीब 700 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ वीडियो कांफ्रैंसिंग से बैठक की। 

विज्ञापन

डीजीपी अजय सिंघल ने सभी जिलों की जमीनी स्थिति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों से उनके-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था से जुड़ी प्रमुख चुनौतियों की जानकारी ली तथा उनसे इन चुनौतियों से निपटने के लिए ठोस, व्यावहारिक और समयबद्ध प्लान ऑफ एक्शन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिला एसपी को दो दिन के भीतर अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन, नारकोटिक्स, साइबर अपराध, फिरौती से जुड़े मामलों, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य संवेदनशील मुद्दों पर अपनी कार्ययोजना भेजने के निर्देश दिए।

संवेदनशील स्थानों पर निगरानी के निर्देश

डीजीपी ने अधिकारियों से पुलिसिंग को प्रोफेशनल पुलिसिंग में बदलने के निर्देश देते हुए कहा कि रेंज के आईजी अपने अधीनस्थ एसपी के साथ नियमित बैठक कर फील्ड में आने वाली चुनौतियों की समीक्षा करें। डीजीपी ने ढाबों पर अवैध हथियार लेकर घूमने वालों, ट्रैफिक जाम की समस्या, अवैध शराब कारोबार, नशा तस्करी, गैंगस्टरों की गतिविधियों, प्रॉपर्टी अपराधों तथा अपराध की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। बैठक में एडीजीपी हरदीप दून, एडीजीपी सीआईडी सौरभ सिंह, एडीजीपी अमिताभ ढिल्लो, आईजी राकेश आर्य सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

डीजीपी ने माता मनसा देवी के किए दर्शन

हरियाणा के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने अपने कार्यकाल के प्रथम दिन पंचकूला स्थित प्रसिद्ध श्री माता मनसा देवी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। डीजीपी अपने पिता ओम प्रकाश सिंघल, धर्मपत्नी सीमा सिंघल व पुत्र आदित्य सिंघल के साथ मंदिर पहुंचे और माता रानी का आशीर्वाद लेकर प्रदेश की सेवा के अपने दायित्व का शुभारंभ किया। सिंघल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश में शांति, सुरक्षा और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि जनसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।