Breaking News
Pehowa minor child assault: पिहोवा में 4 साल के मासूम के साथ कुकर्म, 14 वर्षीय पड़ोसी नाबालिग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट दर्जहल्लोमाजरा ओवरब्रिज हादसा: चलती मालगाड़ी का दरवाजा कार पर कैसे गिरा, रेलवे करेगी जांचKoffee With Karan 9: सलमान खान ने आते ही हथियाई करण जौहर की गद्दी, पूछा- क्या अब शो का नाम ‘कॉफी विद सलमान’ है?UPI चार्ज पर दिवाली तक राहत: ₹2,000 से बड़े पेमेंट पर 0.4% MDR अब त्योहार के बाद लगेगाYamunanagar heroin seizure: यूपी से बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 120 ग्राम स्मैक बरामदPehowa minor child assault: पिहोवा में 4 साल के मासूम के साथ कुकर्म, 14 वर्षीय पड़ोसी नाबालिग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट दर्जहल्लोमाजरा ओवरब्रिज हादसा: चलती मालगाड़ी का दरवाजा कार पर कैसे गिरा, रेलवे करेगी जांचKoffee With Karan 9: सलमान खान ने आते ही हथियाई करण जौहर की गद्दी, पूछा- क्या अब शो का नाम ‘कॉफी विद सलमान’ है?UPI चार्ज पर दिवाली तक राहत: ₹2,000 से बड़े पेमेंट पर 0.4% MDR अब त्योहार के बाद लगेगाYamunanagar heroin seizure: यूपी से बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 120 ग्राम स्मैक बरामद

नांगल चौधरी कॉलेज में विशेष मतदाता जागरूकता शिविर आयोजित

ddharm narain
नांगल चौधरी कॉलेज में विशेष मतदाता जागरूकता शिविर आयोजित
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul News:

निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम उदय सिंह के मार्गदर्शन में शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय में जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से नए मतदाताओं के पंजीकरण और जागरूकता के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया। इस विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़ना और उन्हें अपने अधिकार तथा कर्तव्य के प्रति सचेत करना है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
शिविर के दौरान विक्रम सिंह ने बताया कि मतदाता सूची में नामांकित होना केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी दर्ज कराने का महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान पात्र विद्यार्थियों का मौके पर ही नए मतदाता के रूप में पंजीकरण किया गया।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं का वोट बनवाने के साथ-साथ अपने परिवारजनों, मित्रों और आसपास के युवाओं को भी वोट बनवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि वोटर हेल्पलाइन ऐप के जरिए कोई भी नागरिक वोट बनवा सकते हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार यादव ने कहा कि किसी भी सशक्त, समृद्ध और प्रगतिशील लोकतंत्र की नींव उस देश का युवा वर्ग होता है। एक मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था के निर्माण में युवाओं की सक्रिय  भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।