Breaking News
Rashifal Update: 24 अक्टूबर से इन 6 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, चमकेंगे करियर के सितारेBhiwani News: लोहारू में बिजली कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, निजीकरण के विरोध में बोर्ड परिसर में दिया जोरदार धरनाFatehabad News: फतेहाबाद के गर्ल्स स्कूल में खूनी संघर्ष, 2 शिक्षकों की भिड़ंत के बाद 10 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्तीDDA Awas Nivesh Yojana: दिल्ली में 15 लाख में अपना घर! DDA की नरेला स्कीम में 25% छूट के साथ LIG फ्लैट्स की बंपर बुकिंग शुरूCheeka road accident: चीका-गुहला रोड पर ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, महिला की इलाज के दौरान मौतRashifal Update: 24 अक्टूबर से इन 6 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, चमकेंगे करियर के सितारेBhiwani News: लोहारू में बिजली कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, निजीकरण के विरोध में बोर्ड परिसर में दिया जोरदार धरनाFatehabad News: फतेहाबाद के गर्ल्स स्कूल में खूनी संघर्ष, 2 शिक्षकों की भिड़ंत के बाद 10 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्तीDDA Awas Nivesh Yojana: दिल्ली में 15 लाख में अपना घर! DDA की नरेला स्कीम में 25% छूट के साथ LIG फ्लैट्स की बंपर बुकिंग शुरूCheeka road accident: चीका-गुहला रोड पर ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, महिला की इलाज के दौरान मौत

Student Council Election: 11 कॉलेजों में स्टूडेंट काउंसिल चुनाव के लिए 91 उम्मीदवार मैदान में, तीन कॉलेजों में निर्विरोध जीत

Student Council Election: 11 कॉलेजों में स्टूडेंट काउंसिल चुनाव के लिए 91 उम्मीदवार मैदान में, तीन कॉलेजों में निर्विरोध जीत

11 कॉलेजों में स्टूडेंट काउंसिल चुनाव के लिए 91 उम्मीदवार मैदान में

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohliस्रोत: जगमार्ग रिपोर्टर- सोनिया अटवाल

Student Council Election: पंजाब यूनिवर्सिटी सहित शहर के 11 कॉलेजों में स्टूडेंट काउंसिल चुनाव को लेकर तस्वीर अब साफ हो गई है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए, जिसके बाद कुल 91 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। इनमें तीन कॉलेज ऐसे हैं, जहां प्रमुख पदों के लिए केवल एक-एक उम्मीदवार मैदान में बचा है। ऐसे में इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बन गई है। छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान 31 अगस्त को होगा और मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम तक परिणाम घोषित किए जाने की तैयारी है।

नाम वापसी के बाद गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज सेक्टर-50, एमसीएम डीएवी कॉलेज सेक्टर-36 और श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वूमेन सेक्टर-26 में प्रमुख पदों पर मुकाबला काफी सीमित रह गया है। वहीं, अन्य कॉलेजों में प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, सचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए उम्मीदवारों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। चुनाव को लेकर कॉलेज परिसरों में छात्रों के बीच भी गतिविधियां तेज हो गई हैं। शहर के 11 कॉलेजों में करीब डेढ़ लाख छात्र मतदाता के तौर पर मतदान करेंगे। छात्र संगठनों और उम्मीदवारों ने अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रचार तेज कर दिया है।

विज्ञापन

 

29 अगस्त शाम तक प्रचार, 30 अगस्त को रहेगा प्रतिबंध

31 अगस्त को होने वाले चुनाव को देखते हुए उम्मीदवारों को 29 अगस्त की शाम तक प्रचार करने की अनुमति होगी। इसके बाद 30 अगस्त को प्रचार पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। कॉलेज प्रशासन और पुलिस की ओर से चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। चंडीगढ़ पुलिस के साथ-साथ शहर के निजी कॉलेजों ने भी अपनी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। कॉलेज परिसरों के मुख्य गेट पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। कई कॉलेजों में विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड दिखाने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। कॉलेज प्रबंधनों ने विद्यार्थियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अपने साथ किसी बाहरी व्यक्ति को परिसर में न लेकर आएं।

 

निर्विरोध जीत वाले कॉलेज और पद

नाम वापसी के बाद एमसीएम डीएवी कॉलेज-36, देव समाज कॉलेज-45, पीजीजीसी-46, गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज-50 और एसजीजीएससीडब्ल्यू-26 में कई पदों पर केवल एक-एक उम्मीदवार मैदान में बचा है। ऐसे में इन पदों पर संबंधित उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत हो गई है। एमसीएम डीएवी-36 में प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट और सचिव पद पर, देव समाज कॉलेज-45 में प्रेसिडेंट और सचिव पद पर, पीजीजीसी-46 में प्रेसिडेंट पद पर, गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज-50 में प्रेसिडेंट और वाइस प्रेसिडेंट पद पर तथा एसजीजीएससीडब्ल्यू-26 में चारों प्रमुख पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।