Breaking News
Kaithal NH152D road accident: कैथल में NH-152D पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, पंचकूला के युवक की मौतBijli karamchari Hartal: बत्ती गुल, पानी ठप! हरियाणा में बिजली हड़ताल से बेहाल हुए लोग, करनाल में रोड जामसोनिया गांधी की किताब 10 नवंबर को प्रकाशित होगी, खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी साझा की पहली झलकBollywood news: सनी देओल की फिल्म ‘गबरू’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब सिनेमाघरों में देगी दस्तकHisar News: हिसार में लिव-इन में रह रहे युवक-युवती ने खाया जहर, दोनों की मौत से इलाके में सनसनीKaithal NH152D road accident: कैथल में NH-152D पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, पंचकूला के युवक की मौतBijli karamchari Hartal: बत्ती गुल, पानी ठप! हरियाणा में बिजली हड़ताल से बेहाल हुए लोग, करनाल में रोड जामसोनिया गांधी की किताब 10 नवंबर को प्रकाशित होगी, खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी साझा की पहली झलकBollywood news: सनी देओल की फिल्म ‘गबरू’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब सिनेमाघरों में देगी दस्तकHisar News: हिसार में लिव-इन में रह रहे युवक-युवती ने खाया जहर, दोनों की मौत से इलाके में सनसनी

Sunam News : सुनाम में दीवार के मलबे में दबने से महिला की मौत

Sunam News : सुनाम में दीवार के मलबे में दबने से महिला की मौत

सुनाम में दीवार के मलबे में दबने से महिला की मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Sunam News :  पंजाब के संगरूर जिले में सुनाम-खडियाल मार्ग पर शुक्रवार शाम एक बेहद दुखद और दर्दनाक हादसा सामने आया है। तेज बारिश थमने के तुरंत बाद घर से बाहर निकली एक 45 वर्षीय महिला की राइस शैलर की बाहरी दीवार गिरने से मलबे के नीचे दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस अचानक हुई दुर्घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक महिला की पहचान सुनाम निवासी मनजीत कौर (45) पत्नी कुलवीर सिंह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृतका के भाई परमानंद ने बताया कि उनकी बहन मनजीत कौर शुक्रवार शाम बारिश रुकने के बाद इलाके में प्रचलित धार्मिक मान्यता के अनुसार चींटियों को ‘तिल-चौली’ (तिल और चावल का मिश्रण) डालने के लिए घर से बाहर गई थीं।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मनजीत कौर जब तिल-चौली डालकर वापस अपने घर की ओर लौट रही थीं, तभी रास्ते में स्थित एक राइस शैलर की पुरानी और ऊंची दीवार अचानक भरभराकर उनके ऊपर आ गिरी। तेज बारिश के कारण दीवार काफी नम हो चुकी थी और अचानक ढह गई।

दीवार का भारी मलबा सीधे महिला पर गिरा, जिससे उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला और मलबे के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और भारी मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

परिवार में पसरा मातम, पुलिस जांच में जुटी

इस दुखद घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के पड़ोसी व रिश्तेदार ढांढस बंधाने पहुंचे। स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक लापरवाही पर दुख जाहिर करते हुए जर्जर इमारतों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

kapurthala Viral News : मृत मानकर बेटे का किया अंतिम संस्कार, 15 दिन बाद कपूरथला जेल में जिंदा मिला

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

संगरुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।